Sawan Somwar 2023 Start Date: इस बार होगी 2 महीने तक महादेव की पूजा, 4 जुलाई से शुरू हो रहा श्रावण मास

Sawan Somwar 2023 Start Date: इस बार होगी 2 महीने तक महादेव की पूजा, 4 जुलाई से शुरू हो रहा श्रावण मास
X
Sawan Somwar 2023 Start Date: महादेव के भक्तों को हर साल सावन मास का बड़े ही बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि भोले नाथ की असीम कृपा और उनका आशीर्वाद पाने के लिए भक्त सावन में उनकी पूरे विधि विधान से पूजा करते हैं।

Sawan Somwar 2023 Start Date: महादेव के भक्तों को हर साल सावन मास का बड़े ही बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि भोले नाथ की असीम कृपा और उनका आशीर्वाद पाने के लिए भक्त सावन में उनकी पूरे विधि विधान से पूजा करते हैं। इस बार साल 2023 में विक्रम संवत 2080 के मुताबिक, 12 नहीं 13 महीने हैं। अधिक मास में शुभ कार्य करने की मनाही होती है। लेकिन अधिक मास पूजा की दृष्टि से बहुत ही विशेष होते हैं। शिव भक्तों के लिए नया साल काफी अहम है। क्योंकि साल 2023 में सावन एक महीने का नहीं बल्कि दो महीने 59 दिनों का होगा। आइए जानते हैं इस बार कितने सावन के सोमवार पड़ेंगे और क्या है तारीख...

2 महीने होगी महादेव की पूजा

साल 2023 में अधिक मास 18 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है। जो 16 अगस्त 2023 को समाप्त हो जाएगा। लेकिन सावन मास 4 जुलाई से 17 जुलाई तक रहेगा। यह सावन का कृष्ण पक्ष होगा। इसके बाद 18 जुलाई से सावन मास की शुरुआत होगी, जो 16 अगस्त तक रहेगी। फिर 16 अगस्त से 31 अगस्त तक श्रावण का शुक्ल पक्ष रहेगा। इस बार सावन में महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं 2 महीने तक पूजा करने और उनकी कृपा पाने का मौका मिलेगा। भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास करीब 19 साल बाद 2023 में दो महीने तक मनाया जाएगा। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण मलमास है।

सावन मास में पड़ रहे हैं कितने सोमवार

  1. सावन का पहला सोमवार - 10 जुलाई 2023
  2. सावन का दूसरा सोमवार - 17 जुलाई 2023
  3. सावन का तीसरा सोमवार - 24 जुलाई 2023
  4. सावन का चौथा सोमवार - 31 जुलाई 2023
  5. सावन का पांचवां सोमवार - 07 अगस्त 2023
  6. सावन का छठा सोमवार - 14 अगस्त 2023
  7. सावन का सातवां सोमवार - 21 अगस्त 2023
  8. सावन का आठवां सोमवार - 28 अगस्त 2023

Tags

Next Story