Sawan Somwar Vrat: इन महिलाएं को नहीं रखना चाहिए सोमवार का व्रत, होगा बड़ा नुकसान

Sawan Somwar Vrat: इन महिलाएं को नहीं रखना चाहिए सोमवार का व्रत, होगा बड़ा नुकसान
X
Sawan Somwar Vrat: सनातन धर्म में सावन का महीना बहुत ही खास होता है। इस महीने में विशेषकर लोग भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं। वहीं, कुछ लोगों को सलाह दी जा रही है कि इस समय सोमवार के व्रत नहीं करने चाहिए।

Sawan Somwar Vrat: सनातन धर्म में सावन का महीना बहुत ही खास होता है। इस महीने में विशेषकर लोग भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं। वहीं, भक्तों के सोमवार के दिन व्रत रखने से भगवान महादेव की विशेष कृपा बनी रहती है। सोमवार को व्रत रखने से भगवान महादेव खुश हो जाते हैं। भगवान भक्तों पर अपनी दृष्टि बनाए रखते हैं। वहीं, कुछ लोगों को सलाह दी जा रही है कि इस समय सोमवार (Sawan Somwar Vrat) के व्रत नहीं रखने चाहिए।

ये लोग भूलकर भी न रखें व्रत

महिलाओं को पीरियड्स के समय सोमवार का व्रत त्योहार नहीं रखना चाहिए। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, इन दिनों अशुद्धि रहती है। वहीं, एक कारण ये भी बताया गया है कि महिला को पीरियड्स (Periods) के दौरान विभिन्न तरह की कठिनाई हो सकती है, इसलिए महिला को व्रत नहीं रखना चाहिए।

ये लोग भी न रखें व्रत त्योहार

यह सलाह दी जा रही है कि गर्भवती महिला भी सोमवार के व्रत न रखें। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है। वहीं, गर्भवती महिला भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सकती है। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा, जिस व्यक्ति की व्रत करने से उत्तेजना बढ़े और इसके साथ ही व्रत भंग होने की संभावना हो, तो ऐसी स्थिति में व्रत नहीं रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें... सोमवती अमावस्या पर करें विशेष उपाय, जानें कब है ये तिथि

दरअसल, बुजुर्गों को भी सावन के महीने में सोमवार का व्रत नहीं रखना चाहिए, क्योंकि बुजुर्गों की सेहत खराब होने की संभावना बनी रहती है। व्रत रखने के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इसलिए इन्हें व्रत नहीं रखना चाहिए।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story