6 July Sawan 2020: इस बार हर सावन भगवान शिव और विष्णु की आराधना से मिलेगा विशेष लाभ

6 July Sawan 2020: इस बार हर सावन भगवान शिव और विष्णु की आराधना से मिलेगा विशेष लाभ
X
6 जुलाई से शुरू होगा सावन। इस सावन के 5 सोमवार भगवान और शिव और विष्णु की करें आराधना

जुलाई माह की शुरुआत हो चुकी है। इसी माह के छठे दिन यानि आने वाले सोमवार 6 जुलाई से भगवान शिव महीन सावन शुरू हो जाएगा। इस बार सावन में कई विशेष योग भी बन रहे हैं। इसकी वजह इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से होने के साथ ही सावन के महिने का अंतिम दिन भी सोमवार को ही होगा। गुरु पूर्णिमा के साथ ही सावन शुरू हो जाएंगे। वहीं सावन के महीने में सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने के साथ ही विष्णु जी की पूजा का भी विशेष फल मिलता है।

दऱअसल इस बार एक जुलाई को देवश्यनी एकादशी थी। वेद पुराणों के अनुसार, इसी देवश्यनी एकादशी से भगवान विष्णु क्षीर सागर निद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद देवउठनी एकादशी 25 नवंबर तक भगवान विष्णु क्षीर सागर में निद्रा में रहेंगे। इसके बाद ही भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं। इस दौरान भगवान शिव सृष्टी संभालेंगे। सावन के महीने में भगवान शिव और विष्णु की अराधना बहुत फलदाई मानी जाती है।

भगवान शिव के साथ करें विष्णु जी की आराधना

इसके साथ ही सावन माह में वैसे तो सभी लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं। पंडित जी बताते हैं कि इस माह में भगवान शिव के साथ विष्णु जी की आराधना फलदायी है। सावन में आने वाले पांच सोमवार 06, 13, 20,27 जुलाई और 03 अगस्त को हैं। इन पांचों सोमवार में शिव और विष्णु जी की आराधना से आपको महत्वपूर्ण फल मिलेंगा। इतना ही नहीं इस पूजा से मां लक्ष्मी भी खुश होती हैं। जो धन धान्य की वर्षा करती हैं। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से जीवन से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।

Tags

Next Story