Sawpn Shastra: कभी किसी से शेयर ना करें ये सपने, तभी मिलता है इनका फल

Sawpn Shastra: कभी किसी से शेयर ना करें ये सपने, तभी मिलता है इनका फल
X
Sawpn Shastra: सोते हुए सपना तो हर आदमी देखता है, सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है, जोकि हर किसी के साथ घटित होती है। कुछ सपने ऐसे होते हैं जोकि नींद खुलने के बाद हमें याद नहीं रहते और कुछ ऐसे सपने होते जो उठने के बाद भी हमें बहुत अच्छी तरह से याद रहते हैं।

Sawpn Shastra: सोते हुए सपना तो हर आदमी देखता है, सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है, जोकि हर किसी के साथ घटित होती है। कुछ सपने ऐसे होते हैं जोकि नींद खुलने के बाद हमें याद नहीं रहते और कुछ ऐसे सपने होते जो उठने के बाद भी हमें बहुत अच्छी तरह से याद रहते हैं। आपने ऐसा कई बार बहुत से लोगों के मुंह से सुना होगा या स्वयं भी कहा होगा कि, मालूम है आज मैने क्या सपना देखा है। हम सभी लोग अन्य लोगों के साथ में अपने सपने शेयर करते हैं। लेकिन ये बात बहुत ही कम लोगों को मालूम होती है कि, कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिनका जिक्र हमें कभी भी दूसरों से नहीं करना चाहिए। शास्त्रों की मानें तो ऐसा करना गलत माना जाता है और इससे उस सपने का भविष्य में मिलने वाला फल समाप्त हो जाता है। तो आइए जानते हैं कि, किन सपनों को हमें कभी भी दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।

प्रकृति या नीचे से संबंधित सपने

सपनों की इस श्रृंखला में सबसे पहले बात आती है है, प्रकृति से संबंधित सपनों की। आपने कई बार ऐसा कोई सपना देखा होगा जिसमें कि आप प्रकृति यानि नेचर के बिलकुल करीब हों, अर्थात आप सपने में समु्द्र, पेड़, नदी, पहाड़ जैसी चीजें देख रहे हों तो आप इन चीजों को देखने का मतलब बहुत अच्छे से जानते होंगे। ऐसो सपने देखने वाले लोगों के जीवन में बहुत जल्दी ही कोई बड़ी खुशखबरी आने वाली होती है। क्योंकि जब भी हम लोग प्रकृति के करीब जाते हैं तो हमारा मन प्रसन्न हो जाता है, ठीक वैसे ही इन सपनों का मतलब होता है। वहीं अगर आप इन सपनों के बारे में किसी भी व्यक्ति को बता देते हैं तो आप इन सपनों के फल से वंचित रह सकते हैं।

मौत से संबंधित दोस्तों के सपने

वहीं अगर इसी कड़ी में दूसरे तरह के सपनों की बात करें तो वो हैं दोस्तों की मौत से संबंधित सपने। अकसर हमें ऐसे सपने भी आते हैं, जिनमें हमें खुद की या फिर दूसरे व्यक्ति की मौत देखते हैं। ऐसे सपने देखने के बाद कभी-कभी हम लोग डर जाते हैं तो कभी हमारा मन बहुत ही विचलित हो जाता है। अगर आपको ऐसे सपने आते हैं तो आपको घबराना नहीं चाहिए। क्योंकि मौत के सपने आपकी तरक्की के बारे में इशारा करते हैं और आपके जीवन की परेशानियों को समाप्त होने के बारे में संकेत करते हैं। परन्तु अगर आप इस सपने का जिक्र किसी भी व्यक्ति के सामने कर देते हैं तो सपने का होने वाला असर कम हो जाता है।

सपने में सांप दिखना

अकसर हम लोगों को कई बार सपने में सांप दिखायी देता है और हम लोग डर जाते हैं। वहीं यदि आपको सपने में सांप दिखायी दे तो डरने की जरुरत नहीं है। सांप दिखने का मतलब होता है कि, आपके आने वाले जीवन में आपको मुनाफा होने वाला है और आपको कार्यों में सफलता मिलने वाली है। सपने में सांप दिखने पर आपको धन लाभ की संभावना होती है। इसीलिए हम अपने सपने के बारे में कभी किसी को नहीं बताना चाहिए।

सपने में भगवान के दर्शन

अगर आपको सपने में भगवान, देवी-देवता आदि देवगणों के दर्शन होते हैं तो आप ये सपना भी कभी किसी दूसरे व्यक्ति को ना बताएं। ऐसे सपने का मतलब होता है कि, जल्दी ही आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। सपने में भगवान के दर्शन का मतलब किसी बड़ी सफलता से है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story