Second Lunar Eclipse 2023: इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब दिखेगा

Second Lunar Eclipse 2023: चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है। दरअसल, विज्ञान इसे खगोलीय घटना मानती है, लेकिन धर्म और ज्योतिष में भी इसका अपना एक अलग ही महत्व बताया गया है। इस साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को वैशाख पूर्णिमा के दिन लगा था। अपितु ये चंद्र ग्रहण दूनिया भर के कई हिस्सों में दिखाई दिया था। वहीं, भारत में यह पहला चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई दिया था। आइये जानते हैं कि अब दूसरा चंद्र ग्रहण इस साल कब लगेगा।
29 अक्टूबर, 2023 को दूसरा चंद्र ग्रहण
हिन्दू पंचांग की मानें, तो इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को रविवार के दिन लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा। साथ ही बताया गया है कि यह चंद्र ग्रहण रात के समय 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और रात में ही 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। कुल मिलाकर ये चंद्र ग्रहण करीब 1 घंटे 16 मिनट तक लगेगा।
ये भी पढ़ें... चंद्र ग्रहण की रात करें ये आसान टोटके, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी
ऐसी मान्यता है कि इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण बहुत खास होने वाला है, क्योंकि यह पूरे साल में लगने वाले सभी ग्रहणों में एकमात्र ऐसा ग्रहण होगा, जो भारत में भी दिखाई देने वाला है। इसके साथ ही यह चंद्र ग्रहण अफगानिस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, अल्जीरिया, यूक्रेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, इंडोनेशिया, इटली, मलेशिया के साथ अन्य कई देशों में दिखाई देगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS