September Festival 2023: सितंबर में मनाए जाएंगे कई महत्वपूर्ण त्योहार, देखें पूरे माह की लिस्ट

September Festival 2023: सितंबर में मनाए जाएंगे कई महत्वपूर्ण त्योहार, देखें पूरे माह की लिस्ट
X
September Festival 2023: भाद्रपद माह को भादो के नाम से जाना जाता है। इस माह में कई सारे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं। तो आइए, यहां जानते हैं पूरे महीने के व्रत-त्योहारों के बारे में...

September Festival 2023: हिंदू धर्म में भाद्रपद महीने का बहुत ही अधिक महत्व होता है। अब कुछ दिनों बाद ही भाद्रपद माह की शुरुआत हो जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद माह को भादो के नाम से जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, भादों में कई सारे ऐसे पर्व-त्योहार है जो सनातन धर्म में काफी विधि-विधान से मनाए जाते हैं। ये सारे त्योहार अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे की इस साल यानी 2023 के भादो माह में ऐसे कितने महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद का महीना साल का छठा महीना होता है। इस साल भाद्रपद महीने की शुरुआत 1 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार से हो रही है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में पड़ने वाले कई सारे ऐसे त्योहार हैं, जो महत्वपूर्ण होते हैं। इसमें कुछ महत्वपूर्ण त्योहारों के नाम इस प्रकार हैं- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा अष्टमी, गणेश चतुर्थी, कजरी तीज, भाद्रपद अमावस्या आदि कई सारे पर्व हैं, जो सनातन धर्म के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। तो आइए, सभी व्रत-त्योहारों के तिथि के बारे में जानते है।

ये भी पढ़ें- आज है सावन माह का अंतिम सोमवार, इस मंत्र और श्लोक से करें भगवान शिव को प्रसन्न

सितंबर 2023 में पड़ने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों के नाम

2 सितंबर 2023 दिन शनिवार को कजरी तीज

3 सितंबर 2023 दिन रविवार को संकष्टी चतुर्थी

7 सितंबर 2023 दिन गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी

10 सितंबर 2023 दिन रविवार को अजय एकादशी

12 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को प्रदोष व्रत

13 सितंबर 2023 दिन बुधवार को मासिक शिवरात्रि

14 सितंबर 2023 दिन गुरुवार को भद्रा पद अमावस्या

18 सितंबर 2023 दिन सोमवार को हरतालिका तीज

19 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को गणेश चतुर्थी

25 सितंबर 2023 दिन सोमवार को परिवर्तिनी एकादशी

27 सितंबर 2023 दिन बुधवार को प्रदोष व्रत

28 सितंबर 2023 दिन गुरुवार को अनंत चतुर्दशी

29 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार को भद्रा पद पूर्णिमा

बता दें कि 29 सितंबर 2023 से पितृपक्ष की शुरुआत होगी। इस क्रम में पितरों का तर्पण किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष में जो भी पितृ होते हैं, वे धरती पर आते हैं और अपने परिजनों को आशीर्वाद देते हैं। इसके साथ ही उन पर कृपा बरासाए रखते हैं। कहा जाता है कि पितृपक्ष में पितरों को पिंडदान करना बेहद ही शुभ होता है।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023 : 30 और 31 अगस्त को पड़ रहा रक्षा बंधन, इस Shubh Muhurat में बांधे भाई को राखी

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story