Shakun Shastra: भोजन की थाली में अगर नजर आ जाए ये चीज तो हो जाएं सावधान, वरना...

Shakun Shastra: भोजन की थाली में अगर नजर आ जाए ये चीज तो हो जाएं सावधान, वरना...
X
Shakun Shastra: जीवन में कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिन्हें हम लोग नजरंदाज कर देते हैं। कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्व संकेत देती हैं, लेकिन लोग फिर भी इस तरफ ध्यान नहीं देते हैं। जबकि कई बार इन्हीं घटनाओं के कारण हमारे अच्छे-भले चलते हुए काम में भी रुकावट बन जाती है। क्योंकि इन घटनाओं का संबंध शकुन और अपशकुन से होता है। तो आइए जानते हैं इन घटनाओं के बारें में...

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: सुबह उठकर अगर देखते हैं आप ये चीज तो बिगड़ जाएगा बनता हुआ काम

ये बातें कहां तक सच होती हैं कि, हर इंसान छोटी-छोटी चीजों को इग्नोर करता है और ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसा ही कुछ लोग भोजन के दौरान करते हैं। जैसा कि, हम सभी लोगों को भोजन की थाली या सब्जी और सलाद आदि में कभी-कभी बाल जरुर मिल जाते हैं। जबकि, वास्तव में ये भोजन करना किसी भी रुप में हमारे लिए फायदेमंद नहीं होता है। यदि वैज्ञानिक दृष्टि से भी देखा जाए तो हम अपने बालों के लिए तेल, शैम्पू, कंडीशनर, डाई, जैल आदि कई उत्पादों का उपयोग करते हैं।

इन उत्पादों के अलावा हमारे बाल धूल और हवा में मौजूद अन्य हानिकारक कणों के संपर्क में भी आते हैं। ये उत्पाद और प्रदूषित पदार्थ हमारे भोजन को दूषित कर सकते हैं। हालांकि ये हमारे लिए तब और ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है, जब हम गलती से इनमें से किसी एक बाल को अपने भोजन के साथ निगल लें। क्योंकि ये हमारे स्वास्थ्य के लिए स्पष्ट रुप से हानिकारक हो सकता है। यदि हम इसे वास्तु और ज्योतिष के नजरिये से देखें तो भोजन में बाल दुर्भाग्य का संकेत होता है और अनेक लोग इस बात को पूरी तरह से सही मानते भी हैं कि, भोजन में बाल का आना नकारात्मक ऊर्जा का संकेत है।

खाना खाते समय अगर बाल आपको भोजन में नजर आ जाए तो यह अपशकुन होता है। यह धन हानि या किसी संकट के आगमन या नुकसान होने का संकेत करता है।

खाने में बाल बार-बार निकले तो यह बिगड़े हुए राहु का भी संकेत है। यह बताता है कि, जातक पर राहु का बुरा असर है और इस बात का ध्यान रखें कि, अगर भोजन में बाल निकल आए तो उस भोजन का सेवन ना करें और उस भोजन को किसी गाय या अन्य जानवर को खिला दें।

यदि भोजन में बाल बार-बार निकलता है तो यह पितृ दोष का संकेत भी हो सकता है। वहीं अगर ये पितृदोष के कारण होता है तो यह इस बात का संकेत देता है कि, आपके पूर्वज आपसे नाराज हैं। ऐसे में जीवन में बहुत सी परेशानियां आ सकती हैं और उनका आपको सामना करना पड़ सकता है।

वहीं अगर गलती से भी भोजन में पैर लग जाए तो उस भोजन का सेवन ना करें। बल्कि उसे जानवरों को खिला दें। वरना ऐसा भोजन करने से गरीबी आती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story