Shakun Shastra : कौआ के दिख जाएं आपको अंडे तो हो सकती है आपकी बल्ले-बल्ले, जानें इससे जुड़े ये संकेत

Shakun Shastra : कौआ के दिख जाएं आपको अंडे तो हो सकती है आपकी बल्ले-बल्ले, जानें इससे जुड़े ये संकेत
X
Shakun Shastra : चिड़िया और कबूतर अक्सर हमारे घर के ऊपर और बालकनी में आकर बैठ जाते हैं। कौआ एक ऐसा पक्षी है जिसे संसार में होने वाली सभी अच्छी और बुरी घटनाओं के बारे में ज्ञान बहुत पहले ही हो जाता है। हिन्दू धर्म में ऐसे इसे यम का दूत माना जाता है।

Shakun Shastra : चिड़िया और कबूतर अक्सर हमारे घर के ऊपर और बालकनी में आकर बैठ जाते हैं। कौआ एक ऐसा पक्षी है जिसे संसार में होने वाली सभी अच्छी और बुरी घटनाओं के बारे में ज्ञान बहुत पहले ही हो जाता है। हिन्दू धर्म में ऐसे इसे यम का दूत माना जाता है। वहीं कौआ का आना आपके जीवन में शुभ और अशुभ दोनों तरह की घटनाओं का संकेत देता है। तो आइए जानते हैं शकुनशास्त्र के अनुसार, कौआ का किस तरह का व्यवहार आपके लिए किस तरह के संकेत की पहचान है।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जानें, किन चीजों में महिलाएं रहती हैं पुरुषों से आगे

शकुनशास्त्र के अनुसार, अगर आपको कौआ किसी बर्तन में पानी पीते हुए दिखायी दे तो ये बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि, आपको निकट भविष्य में धनलाभ होने जा रहा है। या फिर किसी कारण आपको बड़ी सफलता मिलने जा रही है।

कौआ का झुंड दिखना जल्दी ही किसी बड़े संकट के आने की ओर इशारा करता है। अगर कौआ का झुंड किसी घर की छत पर आकर शोर मचाएं तो ये किसी अनहोनी होने का संकेत होता है। खासतौर पर इस तरह के संकेत घर के मुखिया के लिए अच्छे नहीं होते हैं।

रोटी या मांस का टुकड़ा खाते हुए कौआ को देखना शुभ होता है। इसका मतलब है कि, जल्दी ही आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होने वाली है और आपको धनलाभ हो सकता है और किसी बड़े काम में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।

यदि कौआ किसी व्यक्ति के ऊपर बीट कर जाए तो ये शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को दुखों का सामना करना पड़ता है और आर्थिक संकट भी सामने आते हैं।

यदि आपके घर में कौआ दक्षिण दिशा की ओर आकर बैठता है तो यह इस बात का संकेत है कि, आपके घर में पितृदोष है। ऐसा कोई भी संकेत मिलने पर पितृदोष दूर करने के उपाय करने चाहिए।

वहीं शकुनशास्त्र के अनुसार, अगर दोपहर के समय कौआ की आवाज उत्तर दिशा या पूर्व दिशा की तरफ से आए तो इसे शुभ संकेत माना जाता है।

अगर आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं और आपको कौआ का अंडा कहीं दिख जाए तो वह शुभ संकेत होता है। जल्दी ही आपके घर में शुभ घटना घटने वाली होती है और आपके घर में बच्चे की किलकारियां गूंज सकती हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story