Shakun Shastra : बेहद अशुभ होती हैं ये घटनाएं, देखते ही हो जाएं सावधान, वरना...

Shakun Shastra : बेहद अशुभ होती हैं ये घटनाएं, देखते ही हो जाएं सावधान, वरना...
X
Shakun Shastra : सदियों से कुछ काम और घटनाओं को शुभ और अशुभ माना जाता है। इसीलिए इन्हें शकुन-अपशकुन कहा जाता है। शकुन शास्त्र में ऐसी ही शकुन और अपशकुन से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताया गया है। किन घटनाओं का हमारे जीवन पर अच्छा बुरा असर होता है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही घटनाओं के बारे में जिन्हें बहुत अशुभ माना गया है।

ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये काम और इनको करें नजरंदाज, वरना...

मान्यता है कि, यदि अपशकुन वाली घटनाएं हो जाए तो अच्छे भले चलते हुए काम भी रुक जाते हैं। इसके अलावा जीवन में कई मुसीबतें भी आ जाती हैं।

दूध का अपशकुन

दूध का उबलकर गिरना अच्छा नहीं माना जाता है। यह किसी दुर्घटना या हानि होने का इशारा करता है।

पानी का अपशकुन

यदि नल से लगातार पानी लीक हो तो इसे तुरंत ठीक करा लें। यह निरंतर धन हानि कराता है। इसके अलावा बाथरुम में सुबह-सुबह खाली बाल्टी देखना भी आर्थिक और मानसिक परेशानियां लेकर आता है। बेहतर होगा कि, रात में बाल्टी भरकर रखें। हालांकि घर में रखी लोहे की जंग लगी चीजें कई मुसीबतें लेकर आती हैं। इन्हें तुरंत घर से हटा देना चाहिए।

चाकू-छुरी का अपशकुन

चाकू का गिरना अच्छा नहीं माना जाता है। इसके अलावा छुरी कांटे को भी क्रॉस करके नहीं रखना चाहिए। इससे घर में कलह बढ़ती है।

झाड़ू का अपशकुन

शाम के समय कभी भी झाड़ू ना लगाएं और झाड़ू ना ही झाड़ू को कभी भी तिजोरी के पास रखें। बेहतर होगा कि, झाड़ू को कहीं ऐसी जगह पर रखें जहां से वो कभी किसी भी बाहरी व्यक्ति को नजर ना आ सके।

खाली पर्स

कभी भी भूलकर भी पर्स को खाली ना छोड़ें। अगर आपके पास एक से अधिक पर्स हैं तो उन सभी पर्स में कुछ ना कुछ पैसे जरुर रखे रहने दें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story