कुंडली में शनि दोष के होने पर व्यक्ति को करना पड़ सकता है इन समस्याओं का सामना, जानिए कैसे होगा बचाव!

हिन्दू धर्म में शनिदेव (Shanidev) को न्याय का देवता कहा गया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति बुरे और पाप वाले काम करते हैं उन्हें खुद शनिदेव (Shanidev Upay) दंड देते हैं। वहीं, अगर किसी व्यक्ति पर इनकी कृपा हो जाए तो रंक भी राजा बन सकता है। ज्योतिष के अनुसार जिसकी कुंडली में शनि मजबूत (Shanidev ke Upay) नहीं होता या शनि दोष (Shani Dosh) मौजूद होता है, उस व्यक्ति को अपने जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके भी जीवन में कई तरह की समस्याएं होती रहती हैं और ये जाने का नाम नहीं लेती तो इसके पीछे वजह शनि दोष (Shani Dosh Ke Upay) भी हो सकता है। आज हम आपको शनि दोष के प्रभावों को बताने के साथ इसके उपायों के बारे में भी बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं...
शनि दोष के प्रभाव
- कुंडली में शनि दोष होने पर व्यक्ति के बाल काफी ज्यादा झड़ने लगते हैं।
- शनि दोष के दौरान घर में लड़ाई-झगड़ा काफी ज्यादा होने लगता है।
- घर या कारोबार में भारी नुकसान हो सकता है।
- घर या दुकान में अचानक से आग लग सकती है।
- शनि दोष के कारण उम्र से पहले ही आंख या दांत खराब हो सकते हैं।
- शनि दोष के कारण व्यक्ति कर्जे में डूब सकता है।
- मानसिक स्थिति का बिगड़ना या सेहत ज्यादा खराब रहना भी एक कारण है।
- मकान का गिर जाना, मकान का बिकना या धन-सम्पति जैसा नुकसान होना शामिल है।
- जुआ, सट्टे आदि बुरी लतों में पड़ जाना।
- पराई स्त्री या पुरुष के संबंध होना।
- शनि दोष होने के बुरे प्रभाव में भयानक दुर्घटना में अपंग या मौत हो जाना भी शामिल है।
शनि दोष से मक्ति के लिए अपनाएं ये उपाय
अगर आपकी भी कुंडली में शनि दोष है तो इससे मुक्ति पाने के लिए हर शनिवार शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके साथ सरसों के तेल को मंदिर में बिना किसी को बोल रखकर आ जाएं। इसके अलावा शनिवार के दिन काले कपड़े, काले तिल, काली उड़द आदि काली चीजों का दान करें।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS