Shani Jayanti 2022: शनि जयंती के दिन जरुर करें ये उपाय, मिलेगी न्याय के देवता की कृपा

Shani Jayanti 2022: शनि जयंती के दिन जरुर करें ये उपाय,  मिलेगी न्याय के देवता की कृपा
X
Shani Jayanti 2022: भगवान शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। इस साल शनि जयंती 30 मई 2022, दिन सोमवार को है। खास बात यह है कि, इस दिन ज्येष्ठ अमावस्या और सोमवती अमावस्या के शुभ मुहूर्त में भगवान शनिदेव की अराधना की जाएगी।

Shani Jayanti 2022: भगवान शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। इस साल शनि जयंती 30 मई 2022, दिन सोमवार को है। खास बात यह है कि, इस दिन ज्येष्ठ अमावस्या और सोमवती अमावस्या के शुभ मुहूर्त में भगवान शनिदेव की अराधना की जाएगी। हालांकि भगवान शनिदेव जयंती थोड़े से उपाय से ही प्रसन्न हो जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार भगवान शनि जयंती, श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दौरान जरुरतमंद लोगों और गरीब व्यक्तियों को राशन वितरित करने से लेकर पौधे लगाने का दोहरा फल प्राप्त होता है। शनि जयंती पर ये कुछ उपाय जरुर करने चाहिए।

ये भी पढ़ें: Shani Jayanti 2022: शनि जयंती कब है, जानें पूजा विधि, महत्व और उपाय

शनि जयंती के दिन शनि चालीसा का पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

शनिदेव से संबंधित वस्तुएं तेल, काली उड़द, काला वस्त्र, लोहा, काला कंबल, काला छाता आदि दान करने से लाभ होता है।

शनि जयंती के दिन भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

शनि जयंती के दिन शनिदोष से मुक्ति पाने के लिए सुबह जल्दी स्नान करके शनिदेव की पूजा करनी चाहिए।

एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखकर तेल सहित उस कटोरी को दान कर देना चाहिए।

शनि मंत्रों का जाप करने से भी लाभ मिलने संभावना बन जाती है।

अगर इस तरह से आप पूरे भक्ति-भाव से शनिदेव की आराधना करेंगे तो आपको निश्चित लाभ मिलेगा। शनिदेव की कृपा से बुरा समय आसानी से टल जाता है और नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाता है। व्यक्ति के बिगड़े काम शनिदेव की कृपा से बनने लगते हैं और व्यक्ति सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य को प्राप्त होता है। समाज में उसे मान-सम्मान मिलता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story