Shani Jayanti 2022: शनि जयंती कब है, जानें पूजा विधि, महत्व और उपाय

Shani Jayanti 2022: शनि जयंती कब है, जानें पूजा विधि, महत्व और उपाय
X
Shani Jayanti 2022: शनिदेव को न्याय के देवता के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि, ये व्यक्ति के कर्मों के अनुसार, उसे फल देते हैं। अच्छे कर्मों के लिए अच्छे फल और बुरे कर्मों के लिए बुरे फल देते हैं और व्यक्ति को बुरे कर्मों पर दंडित भी करते हैं।

Shani Jayanti 2022: शनिदेव को न्याय के देवता के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि, ये व्यक्ति के कर्मों के अनुसार, उसे फल देते हैं। अच्छे कर्मों के लिए अच्छे फल और बुरे कर्मों के लिए बुरे फल देते हैं और व्यक्ति को बुरे कर्मों पर दंडित भी करते हैं। अच्छे कर्म करने वाले जातकों को शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण शनिदेव कर देते हैं। वहीं शनिदेव की कुदृष्टि के कारण व्यक्ति को शारीरिक-मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि जयंती के दिन विधि विधान के साथ शनिदेव की पूजा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। बता दें कि, शनि जयंती हमेशा ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन मनायी जाती है। इस बार शनि जयंती 30 मई 2022 को मनायी जाएगी। इस दिन पूरी श्रद्धा से शनिदेव की पूजा करने से शनि की कुदृष्टि दूर होती है और परेशानियों को दूर किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं शनि जयंती का शुभ मुहूर्त और उपाय के बारे में...

ये भी पढ़ें: Gochar 2022: शनि के कुंभ राशि में आते ही बढ़ जाएगी इन लोगों की परेशानी, जानें दिक्कतों से बचने के उपाय

शनि जयंती 2022 शुभ मुहूर्त

शनि जयंती तिथि

पंचांग के अनुसार, शनि जयंती का शुभ मुहूर्त 30 मई 2022, दिन को है।

अमावस्या तिथि प्रारंभ

29 मई 2022, दोपहर 02:54 बजे

अमावस्या तिथि समापन

30 मई 2022, समय शाम 04:59 बजे

शनि जयंती पर शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिदेव के मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: का जाप करें। शनि जयंती के दिन सुबह स्नान के बाद पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें। साथ ही शाम के समय दीपक जलाएं। शनिदेव की शांति के लिए नियमित रुप से महामृत्युंजय मंत्र या ऊँ नम: शिवाय का जाप करें। इस दिन आप सुंदरकाण्ड का पाठ भी कर सकते हैं। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

शनि जयंती के दिन शनिदेव की कृपा पाने के लिए आप व्रत भी रख सकते हैं। वहीं शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप हनुमान जी की पूजा भी कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story