Shani Jayanti 2022 : शनि जयंती पर करें अपनी राशि के अनुसार ये चीज दान, फिर देखें चमत्कार

Shani Jayanti 2022 : शनि जयंती पर लोग भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं और अनेक प्रकार के मंत्रों का जाप करते हैं। शनिदेव के कृपा से दुख और परेशानियों का अंत होता है। इसीलिए शनि जयंती के दिन आपको अपनी राशि के अनुसार कुछ ना कुछ वस्तुएं दान करनी चाहिए। जिससे आपको भी कष्टों से निजात मिल सके।
ये भी पढ़ें: Shani Jayanti 2022 : जयंती के बाद शनि होंगे 05 जून से होंगे वक्री, इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
राशि के अनुसार शनि का दान
मेष राशि
मेष राशि वाले लोग शनि जयंती पर सरसों का तेल और काले तिल का दान करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोग आज के दिन शनि चालीसा का पाठ जरुर करें और साथ ही साथ काला कंबल किसी जरुरतमंद व्यक्ति को दान करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोग शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन काला कपड़ा दान करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोग शनि जयंती पर काले उड़द की दाल, सरसों का तेल और काला तिल दान करें, तो आपको शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी और संकटों से छुटकारा मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग आज के दिन जरुरतमंद लोगों को भोजन की व्यवस्था करें और ॐ वरेण्याय नमः मंत्र का 11 माला जाप करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोग शनि जयंती पर काला छाता और काले जूते दान करें।
तुला राशि
तुला राशि के लोग आज के दिन सरसों का तेल, काले कपड़े और काला छाता किसी गरीब को दान करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोग आज के दिन लोहे की चीजों का दान करें तो उन्हें उत्तम लाभ की प्राप्ति होगी।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोग आज के दिन कुत्ते को सरसों के तेल से मीठे पुए बनाकर खिलाए तो शनि महाराज प्रसन्न होते हैं और आप लोग आज के दिन ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
मकर राशि के लोग आज के दिन पशु पक्षियों को दाना पानी की व्यवस्था करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग आज के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए बीमार और कुष्ठ रोगियों की सेवा करें। तथा गरीब और असहायों की मदद करें।
मीन राशि
मीन राशि के लोग आज के दिन सरसों का तेल, घी और तिल के साथ छाया दान करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS