कब है शनि जयंती, इस बार बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

कब है शनि जयंती, इस बार बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
X
Shani Jayanti 2023: ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, शनिदेव को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को हुआ था। ऐसी मान्यता है कि जो जातक शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, उन्हें उनकी जयंती के दिन पूजा-पाठ करनी चाहिए।

Shani Jayanti 2023: ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, शनिदेव को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है। शनिदेव महाराज को अच्छे और बुरे कर्मों का फल देने वाले देव माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, शनिदेव की साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा काफी प्रभावशाली होती है। ऐसी मान्यता है कि शनिदेव ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शनि सूर्य देव और माता छाया के पुत्र हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को हुआ था। ऐसी मान्यता है कि जो जातक शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, उन्हें इस दिन पूजा-पाठ जरूर करनी चाहिए। पंचांग के अनुसार, इस साल शनि जयंती 19 मई, 2023 दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। तो आइए जानते हैं शनि जयंती पर कौन सा शुभ योग बन रहा है।

ये भी पढ़ें- शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो शनिदेव हो जाएंगे नाराज

शनि देव की जयंती 2023 का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि की शुरुआत 18 मई को रात 9 बजकर 42 मिनट पर होने वाली है और इसका समापन 19 मई रात 9 बजकर 22 मिनट पर होगा। भारतीय उदया तिथि के अनुसार, शनि जयंती 19 मई, 2023 को मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- Shani Dev: शनिवार के दिन दिखें ये 5 चीज, तो बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

इस दिन बन रहे हैं शुभ योग

शास्त्रों के अनुसार, शनि जयंती पर शोभन योग का निर्माण होने जा रहा है। इस अमावस्या की तिथि पर वट सावित्री का व्रत भी है। शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन शनिदेव महाराज स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे। इस दिन चंद्रमा और गुरु मेष राशि में गोचर करेंगे। जिसके कारण गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन विधि-विधान से पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व होता है।

ये भी पढ़ें- भारत का सबसे प्राचीन है उत्तराखंड का शनिदेव मंदिर, 6 माह के लिए खुले कपाट

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story