Shani Margi Date 2020 : 29 सितंबर को होंगे शनि मार्गी, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Shani Margi Date 2020 : शनि 29 सितंबर को सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर वक्री से मार्गी हो रहा है। शनि की यह चाल कुछ राशियों के जातको के लिए तो काफी शुभ है लेकिन कुछ राशियों के जातको के लिए बहुत ही अशुभ है।ऐसे में कैसा रहने वाला है आपकी राशि पर इसका असर चलिए जानते हैं।
मेष राशि - मेष राशि के जातको के लिए शनि दशम भाव में मार्गी हो रहे है। जिसकी वजह से इन्हें नौकरी में तरक्की मिल सकती है। वहीं इनके मान - सम्मान में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही इनके खर्चों में भी कमीं आ सकती है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातको के लिए शनि नवम भाव में मार्गी होंगे। जिसकी वजह से इन्हें इनके भाग्य का पूर्ण साथ प्राप्त होगा। इसके साथ ही इस समय में इनकी छोटी मोटी यात्राएं भी हो सकती है। लेकिन मित्रों के साथ किसी तरह कोई लड़ाई भी हो सकती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातको के लिए शनि अष्टम भाव में मार्गी हो रहे हैं। जिसकी वजह से इन्हें धन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं परिवार में भी मनमुटाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लेकिन ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा।
कर्क राशि- कर्क राशि के जातको के लिए शनि सप्तम भाव में मार्गी हो रहे हैं। जिसकी वजह से इनके सगाई या विवाह आदि के कार्य हो सकते हैं। इसके साथ ही इनके व्यक्तित्व में भी गंभीरता आएगी। भाग्य का भी भरपूर साथ इस समय में कर्क राशि के जातको को मिलेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातको के लिए शनि छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। जिसकी वजह से इनके खर्च बढ़ सकते हैं। लेकिन इन्हें अपने शत्रु पक्ष से छुटकारा प्राप्त होगा। वहीं यदि इनका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें भी इन्हें जीत मिल सकती है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातको के लिए शनि पंचम भाव में मार्गी होगा। जिसकी वजह से इनके लाभ में कुछ कमीं आ सकती है। लेकिन संतान पक्ष से इन्हें सुख की प्राप्ति होगी। वहीं प्रेम संबंधों के लिए भी यह ठीक है।
तुला राशि- तुला राशि के जातको के लिए शनि चतुर्थ भाव में मार्गी होगा। जिसकी वजह से इन्हें माता का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। इसके साथ ही इनके सुखों में भी वृद्धि हो सकती है। लेकिन किसी तरह का कोई रोग इन्हें परेशान कर सकता है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातको के लिए शनि तीसरे भाव में मार्गी हो रहा है। जिसकी वजह से इनके पराक्रम में वृद्धि होगी। इसके साथ ही छोटे भाई बहनों और मित्रों के साथ भी इनके संबंध मधुर होंगे।
धनु राशि - धनु राशि के जातको के लिए शनि दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसकी वजह से इनकी धन संबंधी परेशानी दूर होगी। इसके साथ ही इनका परिवार के साथ सामंजस्य भी काफी अच्छा रहेगा। लेकिन ससुराल पक्ष से किसी तरह की कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
मकर राशि - मकर राशि के जातको के लिए शनि पहले भाव में मार्गी हो रहा है। जिसकी वजह से इनका स्वास्थय पहले से ठीक रहेगा। लेकिन इस समय में आपके वैवाहिक सुख में कमीं आ सकती है।वहीं यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपकी अपने बिजनेस पार्टनर से भी अनबन हो सकती है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातको के लिए शनि बारहवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। जिसकी वजह से इनके खर्चों में वृद्धि होगी।इसके साथ ही इन पर शत्रु पक्ष भी हावी हो सकता है। यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी सफलता प्राप्त नहीं हो पाएगी।
मीन राशि- मीन रासि के जातको के लिए शनि ग्यारहवें भाव में मार्गी हो रहा है। जिसकी वजह से इन्हें हर तरफ से लाभ प्राप्त होगा। इस समय में इनकी सैलरी बढ़ सकती है और यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको उसमें भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS