Shanichari Amavasya : शनिचरी अमावस्या के दिन जरुर करें ये आठ उपाय, शनिदेव की कृपा से आप रातोंरात बन सकते हैं रंक से राजा

Shanichari Amavasya : शनिचरी अमावस्या के दिन जरुर करें ये आठ उपाय, शनिदेव की कृपा से आप रातोंरात बन सकते हैं रंक से राजा
X
  • शनिचरी अमावस्या (Shanichari Amavasya ) इस बार 13 मार्च 2021 को पड़ रहीं है।
  • शनिदेव (Shanidev) की कृपा से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Shanichari Amavasya : शनिचरी अमावस्या (Shanichari Amavasya) इस बार 13 मार्च 2021 को पड़ रहीं है। इस अमावस्या के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के अनेक उपाय किए जाते हैं। जिससे आपको शनिदोष आदि से मुक्ति मिलती है और शनि महाराज की कृपा से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होने लगती है। तो आइए जानते हैं शनिवारी अमावस्या के दिन किए जाने वाले अचूक उपायों के बारे में।

ये भी पढ़ें : Maha Shivratri 2021 : आज सौभाग्य में बदल सकता है आपका दुर्भाग्य, तरक्की के लिए जरुर करें ये उपाय

शनिचरी अमावस्या पर शनिदेव का पूजन विशेष फलदायी होता है। भविष्य पुराण में ऐसा उल्लेख है कि शनि अमावस्या के दिन शनिदेव का विधिवत पूजन करके आप पर्याप्त लाभ उठा सकते हैं।

1. शनिवारी अमावस्या के दिन उड़द की दाल की खिचड़ी जरुर दान करनी चाहिए।

2. शनिवारी अमावस्या के दिन तिल से बने हुए पकवानों को भी इस दिन गरीब लोगों में दान करना चाहिए।

3. शनिवारी अमावस्या के दिन से काले रंग के कुत्ते को पालना शुरू करें और उसकी विधिवत सेवा करें।

4. शनि अमावस्या के दिन रात्रि में शनि चालीसा का पाठ जरुर करें। इस दिन शनिमंत्रों का जप और हनुमान जी की पूजा करने से भी विशेष लाभ मिलता है। शनिचरी अमावस्या के दिन हनुमान चालीसा का भी जरुर पाठ करें।

5. अमावस्या की रात्रि में आठ बादाम लें और आठ काजल की डिब्बी काले वस्त्र में बांधकर संदूक में रख दें। ऐसा करने से कभी भी कोई भी समस्या नहीं आती है।

6. शनि यंत्र, शनि लॉकेट, काले घोड़े की नाल का छल्ला शनि अमावस्या पर आप धारण कर सकते हैं।

7. शनि अमावस्या के दिन नीलम या कटेला रत्न धारण करें। ये रत्न बेहद शुभ फल प्रदान करते हैं।

8. शनिचरी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर आप सात प्रकार का अनाज जरुर चढ़ाएं और वहां सरसों के तेल का दीपक जरुर जलाए।

अगर आप शनिचरी अमावस्या के दिन इन आठ उपायों को कर लेते हैं तो निश्चित रुप से शनि अमावस्या पर आपके ऊपर जितने भी शनिदेव के बुरे प्रभाव होंगे वह दूर होंगे और आपको शनि देव की कृपा प्राप्त होगी। क्योंकि शनिदेव ही एक ऐसे देव हैं जो किसी भी व्यक्ति को रातोंरात रंक से राजा बना देते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story