Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन करें ये 5 उपाय, शनिदेव की होगी कृपा, धन की होगी वर्षा

हिन्दू शास्त्र के अनुसार शनिवार (Shaniwar Ke Upay) का दिन शनिदेव (Shanidev Ke Upay) को समर्पित किया गया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन शनिदेव (Shanidev Puja Vidhi) की पूजा व व्रत रखता है उसे सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। शनिदेव न्याय के देव कहलाते हैं। जिस पर इनकी एक बार कृपा हो जाए उसे जीवन में तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता है। ब्रह्म पुराण की मानें तो शनिदेव (Shanidev Peepal Upay) को वो व्यक्ति बहुत प्रिय हैं जो पीपल (Peepal Ke Upay) के पेड़ की पूजा करते हैं। धन में वृद्धि होने के साथ शारारिक कष्टों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
ऐसा भी कहा गया है कि पीपल के पत्ते पर लिखने का उपाय करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हर कार्य में सफलता हासिल होती है। आज हम आपको पीपल के पत्ते के ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिसे अगर हर शनिवार करते हैं तो आपकी किस्मत चमक सकती है। आइए आपको शनिदेव को प्रसन्न करने के 5 उपाय बताते हैं...
शनिवार को करें ये उपाय
- शनिवार की सुबह स्नान आदि के बाद पीपल के पेड़ की जड़ को स्पर्श करके प्रणाम करें।
- शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- शनिवार की सुबह दूध, गुड़ और पानी के मिश्रण का जल पीपल के पेड़ में अर्पित करे।
- पीपल के एक पत्ते को लेकर उसमें इत्र लगाएं और अपने पर्स में रखें। इस तरह से हर महीने करें आपको धन लाभ हो सकता है।
पीपल के पत्ते पर लिखें ये एक चीज
अपनी मनोकामना पूरा करने के लिए किसी पुराने पीपल के पेड़ की पूजा करें। इस दौरान लाल रंग का पेन, कलावा और लाल कपड़ा, देशी घी का दीपक और हनुमान चालीसा लेकर जाएं। अब यहां पहले घी का दीपक जलाएं। इसके बाद हनुमान चालिसा का भी पाठ कर लें। इसके बाद लाल पेन लें और पीपल के एक पत्ते पर जो आप चाहते हैं अपनी वो इच्छा लिख दें। ध्यान रहें कि ये पत्ता टूटना नहीं चाहिए, आपको इस पर बिना तोड़े ही लिखना है। इसके बाद कलावा लें और उसे पेड़ की डाली पर सात बार लपेट दें। इसके अलावा पेड़ के पास से मिट्टी उठाएं और उसे लाल कपड़ें में बांधकर अपने घर ले आएं। अब इस पोटली को उस जगह पर रखें जहां आप धन रखते हैं। इस उपाय को करने पर धन लाभ होने के अलावा सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS