Shaniwar Ke Totke: शनिवार के दिन करें ये 2 उपाय, कभी नाराज नहीं होंगे शनिदेव

Shaniwar Ke Totke: शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से शनिदेव की पूजा की जाती है। इससे शनिदेव अति प्रसन्न होते हैं। साथ ही भक्तों के सारे संकट हर लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कलियुग का न्यायाधीश बताया गया है। वह लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसलिए हर कोई शनिदेव को प्रसन्न करना चाहता है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन ये 2 उपाय जरुर करें। ऐसा करने से शनिदेव आपसे कभी नाराज नहीं होंगे। ये उपाय जातकों की कुंडली में शनि दोष से जुड़ा है।
शनिवार के दिन करें ये 2 उपाय
अगर आप ये दो उपाय करते हैं तो चाहे शनिदेव कुंडली में कितना ही बुरा करके बैठे हों। सबसे पहले ये पता होना चाहिए कि आपकी कुंडली में शनि अच्छे हैं या बुरे हैं। अगर राहू एक से 6 घरों में हों तो शनि बुरे फल देते हैं और शनि का 10वां और 11वां घर में सूर्य और चंद्रमा बैठ गए तो तब भी ये बुरा फल देंगे। ऐसे में चंद्रमा और सूर्य इनके घरों में जाकर बैठें हैं। तो ऐसे में कुंडली के हिसाब से जो उपाय बनता है, उन्हें करते रहें।
दूसरा शनि जन्म कुंडली के एक, 3, 4, 5, 6,8,10,11 घरों में बैठे हों तो कोशिश कीजिए अपनी 48 साल की अपनी कमाई से मकान मत बनाएं। ऐसा करेंगे तो शनि बहुत समस्याएं पैदा कर देते हैं। जिस घर में शनि बैठें हों उस घर में बुरे फल आते हैं। जिस घर पर द्रष्टि पड़े उसके अनुसार फल आते हैं। शनि अगर खराब हो तो नौकर काम पर ठिक नहीं पाते। काम बनते नहीं हैं, मेहनत का लाभ नहीं मिल पाता, जोड़ों की तकलीफें रहती हैं। ऐसे में अगर आपके काम नहीं बन पाते हैं तो ऐसे लोगों को अपने चाचा ताऊ के साथ अच्छे संबंध रखने चाहिए। रोजाना कौओं को रोटी जरूर खिलाएं। भैंसे की सेवा समय समय पर करते रहने से शनि अच्छा होगा। मांस का सेवन भी ऐसे लोगों को नहीं करना चाहिए। किसी से कभी भी लोहे का सामान नहीं लेना चाहिए। आपको इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। अगर शनि खराब हैं तो भी आपको अच्छा फल देंगे। खराबी अपनी बंद कर देंगे।
डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS