Shani Mantra: शनिवार के दिन इन मंत्रों के जाप से शनिदेव होंगे प्रसन्न, जीवन के कष्ट हो जाएंगे दूर

Shani Mantra: शनिवार के दिन इन मंत्रों के जाप से शनिदेव होंगे प्रसन्न, जीवन के कष्ट हो जाएंगे दूर
X
Shani Mantra: सनातन धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ ऐसे मंत्र होते हैं, जिनका जाप करने से शनिदेव की क्रूर दृष्टि से बचा जा सकता है। तो आइये उन मंत्रों के बारे में जानते हैं।

Shani Mantra: सनातन धर्म में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। इसके साथ ही शनिदेव को कर्मफल दाता के रूप में भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्यक्ति के कर्म के फल अनुसार ही शनि देव उसे पुरस्कृत या फिर दंडित करते हैं। सनातन धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन भक्त शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई सारे उपाय करते हैं। आज इस खबर में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ ऐसे मंत्र बताने वाला हैं, जिस मंत्र का जाप मात्र करने से शनिदेव आप पर प्रसन्न हो जाएंगे। इसके साथ ही आप शनिदेव की क्रूर दृष्टि से भी बच सकते हैं। तो आइये उन मंत्रों के बारे में जानते हैं।

ये भी पढ़ें- शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो शनिदेव हो जाएंगे नाराज

शनि देव को प्रसन्न करने का चमत्कारी उपाय

- ‘ओम शनिदेवाय नमः’- इस मंत्र का जाप शनिवार के दिन करने से शनि संबंधित सभी प्रकार की समस्याएं खत्म हो सकती हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस मंत्र को शनिवार के दिन एक माला अवश्य जाप करें।

- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः, ओम शं शनिश्चराय नम: मंत्र का जाप करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। इस मंत्र का जाप करने के लिए आपको शनिवार के दिन प्रातकाल उठकर स्नान आदि करें और काले वस्त्र पहनें। इसके बाद शनि मंदिर में जाकर काला तिल या सरसों के तेल का दान करें। ऐसा करने से आप पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपनी क्रूर दृष्टि से भी बचाते हैं।

- जो जातक शनिवार के दिन शनि गायत्री मंत्र "औम कृष्णांगाय विद्य्महे रविपुत्राय धीमहि तन्न: सौरि: प्रचोदयात" का जाप करता है, उसे शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

- शनिदेव के इस मंत्र "ओम कृष्णांगाय विद्महे रविपुत्राय धीमहि तन्न: सौरि: प्रचोदयात" का जाप करने से शनिदशा का प्रभाव कम हो जाता है। इसके साथ ही शनिदेव की कृपा बनी रहती है।

ये भी पढ़ें- Shaniwar ke Upay: शनिवार के दिन करें शनिदेव के इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, चमक उठेगा आपका भाग्य

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story