Shaniwar Ke Upay: बंद दरवाजे भी खुल जाएंगे, शनिवार को करें ये 3 उपाय

Shaniwar Ke Upay: बंद दरवाजे भी खुल जाएंगे, शनिवार को करें ये 3 उपाय
X
Shaniwar Ke Upay: इस दिन पूरे विधि विधान के साथ शनिदेव की पूजा-अर्चना करनी चाहिए, इससे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। आइये शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कौन-कौन से अचूक उपाय करने चाहिए।

Shaniwar Ke Upay: शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित हैं। इस दिन पूरे विधि विधान के साथ शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन विशेष रूप से शनि देव की विधि पूर्वक उपासना भी की जाती है। ऐसा करने से शनिदेव अति प्रसन्न हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कलयुग का न्यायाधिकारी शनिदेव को कहा जाता है। वहीं, शनिदेव लोगों के कर्मों के अनुसार भी फल देते हैं। यहीं कारण है कि हर कोई व्यक्ति शनिदेव को प्रसन्न करना चाहता है। एक बार अगर शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं, तो लोगों पर आशीर्वाद की प्राप्ति होने लगता है। आइये हम जानते हैं कि शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हमें कौन-कौन से अचूक उपाय करना चाहिए, जिससे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। शनिवार के दिन ये 5 अचूक उपाय करने से शनिदेव की विशेष कृपा भक्तों पर बनी रहती है।

शनिदेव को माला चढ़ाने से मिलती है विशेष कृपा

हिन्दू पंचांग की मानें तो शनिवार के दिन पीपल के बिना 11 पत्ते लेकर उनकी माला बना लें। माला में कटे फटे पत्ते न लगाएं। इसके बाद किसी भी शनिदेव के मंदिर में जाकर उसे अर्पित कर दें। इस दौरान ओम श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः मंत्र का भी जाप करें। ऐसा करने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

पीपल के पेड़ की करें 7 बार परिक्रमा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की 7 बार कच्चे धागे के सूत के साथ परिक्रमा करनी चाहिए। परिक्रमा करने के दौरान अपने मन में शनिदेव को ध्यान करते रहें। ऐसा करने से शनिदेव का आशीर्वाद बना रहेगा। आपको सभी कार्यों में भी तरक्की मिलती रहेगी।

ये भी पढ़ें... कहीं आपकी कुंडली में तो नहीं बन रहा महाभाग्य योग, जानें इसके नुकसान और फायदे

शनिदेव को चढ़ाएं काला तिल

शनिवार के दिन शनिदेव की विशेष कृपा पाने के लिए भक्तों को काला तिल पीपल के पेड़ पर चढ़ाना चाहिए। इसके बाद पीपल के पेड़ में थोड़ा जल भी अर्पित करन चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story