Shaniwar Ke Upay: शनिदेव के इन उपाय से दूर हो जाएंगे सारे कष्ट, मिलेगी सफलता

Shaniwar Ke Upay: ऐसी मान्यता है कि शनिवार (Saturday) का दिन शनिदेव (Shanidev) का होता है। फिलहाल जून महीने का चौथा शनिवार चल रहा है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। किसी भी व्यक्ति पर अगर शनिग्रह चलता है तो उसे विशेष रूप से शनिदेव की पूजा करने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि शनिदेव को खुश करना इतना आसान नहीं, लेकिन एक बार अगर शनि भगवान खुश हो जाते हैं तो भक्तों पर उनकी असीम कृपा बनी रहती है। भक्तों के सारे दुख दूर हो जाते हैं। इतना ही नहीं, घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शनिदेव को प्रसन्न करने का एक ही उपाय है, वो है सच्ची निष्ठा। पवित्र ह्दय से पूजा करने से शनिदेव खुश हो जाते हैं।
शनिवार के दिन पूरी निष्ठा के साथ पूजा और व्रत करने से भगवान शनिदेव की कृपा बनी रहती है। अगर शनिदेव एक बार नाराज हो जाते हैं तो बना हुआ काम भी बिगड़ जाता है। साथ ही कोई बहुत बड़ा संकट भी आ सकता है। शनिदेव को खुश करने के लिए ब्रहा मुहूर्त में पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने के साथ ही ओ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें। इसके बाद पीपल के पेड़ को छुकर प्रणाम करें साथ ही परिक्रमा भी करें। शनिवार के दिन एक बार ही खाना खाएं। साथ ही 7 बार शनिदेव के मंत्र को दोहराएं। ऐसा करने से शनिदेव की असीम कृपा भक्तों पर बनी रहती है।
इन मंत्रों के जाप से दूर होते हैं कष्ट
शनि देव के वैदिक मंत्र | ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः। |
शनि देव के वैदिक मंत्र | ओम शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये। |
शनि देव का एकाक्षरी मंत्र | ओम शं शनैश्चाराय नमः। |
शनि देव का गायत्री मंत्र | ओम भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः |
शनिदेव की पूजा के उपाय
- शनिवार के दिन तेल से बने पदार्थ चढ़ाने से शनिदेव खुश होते हैं।
- इसके बाद शाम के समय अपने घर पर गुग्गूल का धुप चलाएं।
- शनिवार के दिन भिखाड़ियों को काले उड़द के दाल दान करें।
- शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करवाने से भगवान की असीम कृपा बनी रहती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS