Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन कर लें ये 5 काम, शनिदेव हो जाएंगे आप पर मेहरबान!

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन कर लें ये 5 काम, शनिदेव हो जाएंगे आप पर मेहरबान!
X
Shaniwar Ke Upay: शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिए कई कार्य बताए गए हैं। जिसे अगर कोई व्यक्ति अपनाता है तो कई तरह के कष्टों से बच सकता है। इसके अलावा शनिदेव की खास कृपा भी पाई जा सकती है।

शनिदेव (Shanidev ke Upay) को कर्म फलदाता भी कहा जाता है। मान्यता है कि शनिदेव (Shanidev Upay) व्यक्ति को उसके कर्म के मुताबिक फल देते हैं। जो लोग अच्छे कार्य करते हैं उन्हें शुभ फल प्राप्त होता है, जबकि बुरे कर्म करने वालों को देर सबेर कष्टों को झेलना पड़ता है। ऐसे लोगों की जिंदगी नर्क की तरह हो जाती है। जिन पर शनि भारी होता है उन्हें शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा धन संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

ज्योतिष के अनुसार शनिदेव के प्रकोप से बचने (Shani prakop se bachne ke upay) के लिए कई कार्य बताए गए हैं। जिसे अगर कोई व्यक्ति अपनाता है तो कई तरह के कष्टों से बच सकता है। इसके अलावा शनिदेव (Saturday upay of Shani) की खास कृपा भी पाई जा सकती है। आज हम आपके लिए ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिन्हे अपनाने से आप पर शनिदेव मेहरबान हो सकते हैं, आइए आपको उन 5 कार्यों के बारे में बताते हैं...

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

  1. शनिवार के दिन अपने घर में शमी का पेड़ लाएं और हर दिन इसके समक्ष तेल का दीपक जलाएं।
  2. शनिवार के दिन शनिदेव के समक्ष दीपक जलाएं और उनके मंत्र "श्री शनिदेव मंत्र" या "ॐ शनैश्चराय नमः" का 108 बार जाप करें।
  3. शनिवार के दिन काली चीजों का दान करें और काले कुत्ते को 1 रोटी खिलाएं।
  4. शनिवार के दिन पीपल या बरगद के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  5. लगातार 41 दिन तक शनिदेव को तेल अर्पित करें, ध्यान रहें कि आपको रविवार के दिन भगवान शनि को तेल अर्पित नहीं करना है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story