Shani dev Remedies: शनिवार के दिन करें ये 5 उपाय, होगी शनिदेव की खास कृपा और धन में वृद्धि!

Shani dev Remedies: शनिवार के दिन करें ये 5 उपाय, होगी शनिदेव की खास कृपा और धन में वृद्धि!
X
Shaniwar Ke Upay: आज हम आपको शनिवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर करेंगे तो आप पर शनिदेव की खास कृपा हो सकती है। आइए जानते हैं...

शनिवार का दिन (Shaniwar ke Upay) न्याय के देवता शनिदेव का माना जाता है। मान्यता है कि शनिदेव (Shani Dev Ke Upay) व्यक्ति के अच्छे और बुरे दोनों कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अगर किसी पर वो एक बार गुस्सा हो जाएं तो उनके प्रकोप से बचना मुश्किल हो जाता है। वहीं, अगर ये किसी पर खुश हो जाते हैं तो वो व्यक्ति जीवन में कई तरह से तरक्की करता है। आप भी चाहते हैं कि शनिदेव (Shanidev Remedies) के प्रकोप से बचकर उनकी मेहरबानी हो सके तो हमारे द्वारा बताए गए कुछ उपाय को अपना सकते हैं। आइए आपको शनि की ढैया या साढ़ेसाती या फिर महादशा जैसे कष्टों से बचने के उपाय बताते हैं...

शनिवार को करें ये शनि उपाय

शनि यंत्र की करें पूजा- शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि करने के बाद काले रंग के कपड़े पहन लें। अब शनिदेव के मंदिर जाएं और वहां विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ करें। इसके साथ शनि यंत्र की पूजा भी जरूर करें। इससे जीवन में आने वाली तमाम समस्याएं दूर हो सकेंगी। नौकरी, व्यापार और धन लाभ होगा।

तेल का छायापात्र करें दान- शनिवार के दिन शनिदेन की पूजा करने के बाद तिल या सरसों के तेल का छायपात्र भी दान करें। इसके अलावा शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित भी करें। आप चाहें तो शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल की बोतल रखकर भी आ सकते हैं। ऐसा करने पर शनिदेव की आप पर खास कृपा बन सकेगी।

भाग्य वृद्धि के लिए करें ये काम- शनिवार के काले रंग के कुत्ते या गाय को सरसों के तेल में चिपड़ी रोटी खिलाएं। इससे धन संबंधित लाभ होने के साथ समाज में मान सम्मान बढ़ सकता है। इसके अलावा भाग्य में वृद्धि भी होती है। घर में सुख-शांति के लिए शनिवार के दिन झाड़ू को खरीदना शुभ माना गया हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।


Tags

Next Story