Shaniwar Ki Puja Upay: शनिवार के दिन जरूर करें ये अचूक उपाय, पूजा से पहले याद रखें ये 10 बातें

Shaniwar Ki Puja Upay: शनिवार के दिन जरूर करें ये अचूक उपाय, पूजा से पहले याद रखें ये 10 बातें
X
कहते हैं कि शनि की दृष्टि जिस मनुष्य पर पड़ जाए या तो वो राजा बन जाता है या बिलकुल रंक हो जाता है।

Shaniwar Ki Puja Upay: शनिवार को अधिपति देव शनि देवता का दिन कहा जाता है। शनि देवता व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसीलिए इन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। कहते हैं कि शनि की दृष्टि जिस मनुष्य पर पड़ जाए या तो वो राजा बन जाता है या बिलकुल रंक हो जाता है। शनि की महादशा का सामना कर रहे व्यक्तियों को शनिवार का व्रत रखना चाहिए, क्योंकि अगर कर्मों के फलदाता आपके पूजा से खुश हैं, तो आपके जीवन से दुखों का अंत हो जाएगा।

शनिवार व्रत एवं पूजा विधि

शनिवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।

स्नान के बाद पीपल के वृक्ष पर जल अर्पण करें।

लोहे से बनी शनि देवता की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएं।

फिर इस मूर्ति को चावलों से बनाए चौबीस दल के कमल पर स्थापित करें।

इसके बाद काले तिल, फूल, धूप, काला वस्त्र व तेल आदि से शनि देव की पूजा करें।

पूजा के दौरान शनि के इन 10 नामों का उच्चारण करें - कोणस्थ, कृष्ण, पिप्पला, सौरि, यम, पिंगलो, रोद्रोतको, बभ्रु, मंद, शनैश्चर।

शनिवार व्रत में इन बातों का ध्यान रखें

1. शनिवार व्रत के दौरान भोजन सूर्यास्त से 2 घंटे बाद करना चाहिए। शनिवार के व्रत में एक समय के भोजन का विधान है।

2. भोजन में उड़द के आटे से बना खाना खाएं।

3. उड़द की दाल की खिचड़ी अथवा दाल खाई जाती है।

4. साथ में कुछ तला हुआ भी लें, फल में केला लें।

5. शनि की पूजा में काले तिल, काले वस्त्र, तेल, उड़द आदि का उपयोग किया जाता है, क्योंकि ये सभी शनि महाराज की वस्तुएं मानी जाती है।

6. खिचड़ी, काले चने की सब्जी, चावल, चिवड़ा या भुने चने खुद भी खाएं और सारे परिवार को भी खिलाएं।

7. तिल के लड्डू, उड़द की दाल, मीठी पूड़ी बना कर शनि देव को भोग लगाएं। फिर गाय, कुत्ते और कौओं को खिलाने के बाद प्रसाद के रूप में पारिवारिक सदस्यों को खिला कर स्वयं भी खाएं।

8. आप महीने के पहले शनिवार को उड़द का भात, दूसरे शनिवार को खीर, तीसरे शनिवार को खजला और अंतिम शनिवार को घी और पूरी से शनिदेव को भोग लगा सकते हैं।

9. खट्टी और कडवी चीजें जैसे अचार दही नींबू करेला आदि खाने से बचें ।

10. शनिवार के दिन सादा दूध और दही का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। आप इसमें हल्दी या गुड़ मिलालर इसे पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story