Shaniwar ke Upay: शनिवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, शनिदेव हो जाएंगे प्रसन्न

Shaniwar Upay: शनिवार का दिन पूजा-पाठ के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है। इस दिन विशेषकर शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। शनिदेव के पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाए तो भक्तों पर जल्द ही मेहरवान हो जाते हैं। जिन लोगों के जीवन में परेशानियां चल रही हैं, उनके जीवन से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। सारे बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। आइये हम जानते हैं कि वे कौन से उपाय हैं, जिनको करने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं।
शनिदेव के ये विशेष उपाय
शनिवार के दिन जरूर करें दान
शनिवार के दिन दान-पुण्य से जुड़े काम जरुर करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव की कृपा बनी रहती है। इस दिन जरुरतमंदों को दान करना चाहिए। शनिवार के दिन विशेषकर काली उड़द की दाल, काले तिल के साथ ही काले चने का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
शनि मंत्र का करें जाप
शास्त्रों की मानें तो शनिवार के दिन शनि मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि शनि मंत्र का जाप करने से घर-परिवार के सारी समस्या समाप्त हो जाती है। साथ ही बिजनेस में भी तरक्की मिलती है। वहीं, कोई समस्या ज्यादा दिन से परेशान कर रही है, तो इस उपाय से कम हो जाएगी।
ये भी पढ़ें... इस दिन है राधा अष्टमी का त्योहार, इस दिन व्रत रखने से मिलता है विशेष लाभ
शनिवार के दिन कुत्तों की करें सेवा
शास्त्रों की मानें तो शनिदेव को अगर प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन बहुत ही सर्वश्रेष्ठ है। इस दिन अगर आप काले कुत्ते की सेवा करते हैं, तो शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं। कुत्तों की सेवा करने वाले पर शनि देव हमेशा प्रसन्न रहते हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS