Sharad Purnima 2020 : आज या कल, जानें शरद पूर्णिमा सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Sharad Purnima 2020 : आज या कल, जानें शरद पूर्णिमा सही तिथि और शुभ मुहूर्त
X
Sharad Purnima 2020: वर्ष 2020 में शरद पूर्णिमा 30 अक्टूबर 2020 को मनाई जाएगी या 31 अक्टूबर 2020 को मनाई जाएगी। शरद पूर्णिमा का व्रत आपको 30 अक्टूबर 2020 को रखना है या 31 अक्टूबर 2020 को व्रत रखना है। स्नान-दान आपको 30 अक्टूबर 2020 को करना है अथवा 31 अक्टूबर 2020 को स्नान-दान करना है। साथ ही आपको चंद्रमा की चांदनी में खीर किस दिन रखना है। 30 अक्टूबर 2020 को अथवा 31 अक्टूबर 2020 के रखना है। पूर्णिमा तिथि कब से शुरू होगी और कब समाप्त होगी। किस दिन आपको क्या करना है, आइए आप भी जानें इस बारे में।

Sharad Purnima 2020: वर्ष 2020 में शरद पूर्णिमा 30 अक्टूबर 2020 को मनाई जाएगी या 31 अक्टूबर 2020 को मनाई जाएगी। शरद पूर्णिमा का व्रत आपको 30 अक्टूबर 2020 को रखना है या 31 अक्टूबर 2020 को व्रत रखना है। स्नान-दान आपको 30 अक्टूबर 2020 को करना है अथवा 31 अक्टूबर 2020 को स्नान-दान करना है। साथ ही आपको चंद्रमा की चांदनी में खीर किस दिन रखना है। 30 अक्टूबर 2020 को अथवा 31 अक्टूबर 2020 के रखना है। पूर्णिमा तिथि कब से शुरू होगी और कब समाप्त होगी। किस दिन आपको क्या करना है, आइए आप भी जानें इस बारे में।

यूं तो सालभर में 12 पूर्णिमा तिथि आती हैं। लेकिन अश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को बहुत ही खास माना जाता है। इसे शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार शरद पूर्णिमा को काफी महत्व दिया जाता है। शरद पूर्णिमा के बाद से हेमंत ऋतु का आगमन हो जाता है। और धीरे-धीरे सर्दी का मौसम शुरू हो जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है।

शरद पूर्णिमा तिथि को चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों में से अमृत वर्षा होती है। पूर्णिमा की रात में जिस भी चीज पर चंद्रमा की किरणें पड़ती हैं उसमें अमृत का संचार होता है। इस कारण यह तिथि विशेष रूप से चमत्कारी मानी गई है।

शास्त्रों के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की किरणों में रोगों को दूर करने की ताकत होती है। इसलिए शरद पूर्णिमा की रात में खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में एक पहर यानि तीन घंटे रखी जाती है। सुबह उठकर यह खीर प्रसाद के रूप में ग्रहण की जाती है।

ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणें जब रात को खीर पर पड़ती हैं तो खीर में विशेष औषधीय गुण आ जाते हैं। चंद्रमा की रोशनी में रखी गई खीर खाने से शरीर के रोग समाप्त हो जाते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा शुभ फल नहीं देते हैं उन्हें खीर का सेवन जरुर करना चाहिए।

शरद पूर्णिमा की रात को लक्ष्मी पूजन का भी विशेष महत्व माना गया है। इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं। इसलिए इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से उसका विशेष फल प्राप्त होता है। और जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती है।

यह भी माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की निशा में माता लक्ष्मी घर-घर विचरण करती हैं। इस निशा में माता लक्ष्मी के आठ स्वरुपों में से किसी भी एक स्वरूप का ध्यान करने से उनकी कृपा प्राप्त हो जाती है। देवी के आठ स्वरूप धन लक्ष्मी, धान्य लक्ष्मी, राज लक्ष्मी, वैभव लक्ष्मी, ऐश्वर्य लक्ष्मी, संतान लक्ष्मी, कमला लक्ष्मी और विजय लक्ष्मी हैं।

शरद पूर्णिमा के दिन स्नान और उपवास रखें। तांबे और मिट्टी के कलश पर वस्त्र से ढकी हुई लक्ष्मी की प्रतिमा को स्थापित कर माता लक्ष्मी के मंत्र और माता लक्ष्मी चालीसा का पाठ अवश्य करें। और उनकी धूप-दीप से आरती उतारें। और मीठे प्रसाद का मां को भोग लगाएं।

विशेष बात यह है कि शरद पूर्णिमा को शाम के समय खीर बनाई जाती है और इस खीर को रात के समय चंद्रमा की किरणों की रोशनी में रखा जाता है। जब एक पहर यानि तीन घंटे बीत जाएं तब लक्ष्मी जी को सारी खीर अर्पण करें।

शाम के समय चंद्रमा निकलने पर अपनी सामर्थ्य के अनुसार गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। फिर चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही भोजन करना चाहिए।

शरद पूर्णिमा का व्रत संतान की लंबी आयु के लिए भी रखा जाता है। यह व्रत सुख-समृद्धि लाता है।

वर्ष 2020 में शरद पूर्णिमा किस दिन मनाना शुभ फलदायी होगा

वर्ष 2020 में शरद पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ और समापन-30 अक्टूबर 20, दिन शुक्रवार को शाम 05:45 बजे से होगा और अगले दिन यानि 31 अक्टूबर 2020, दिन शनिवार को रात 8:18 बजे पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी।

30 अक्टूबर 2020 को पूर्णिमा तिथि आरंभ होने के कारण इसी दिन शरद पूर्णिमा तिथि मनाई जाएगी। अश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 30 अक्टूबर 2020, दिन शुक्रवार शाम 05:45 बजे से शुरू हो रही है जोकि 31 अक्टूबर 2020, दिन शनिवार रात 08:18 बजे तक रहेगी।

Tags

Next Story