Sharad Purnima 2021: महाष्टमी से शरद पूर्णिमा तक इस शुभ टाइम में करें खरीदारी, जानें Shopping के शुभ संयोग

Sharad Purnima 2021: अश्विन नवरात्रि का पर्व 14 अक्टूबर 2021 तक चलेगा। इसके बाद 19 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा रहेगी। इस बार शरद पूर्णिमा के संबंध में पंचांग भेद हैं, कुछ पंचांग में 20 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा बताई गई है। इन दिनों में देवी पूजा के साथ भूमि-भवन, वाहन और अन्य चीजों की खरीदारी के लिए भी शुभ योग बन रहे हैं। महाष्टमी पूजन बुधवार 13 अक्टूबर को होगा और महानवमी पूजन 14 अक्टूबर को होगा। इस बार नवरात्रि आठ दिन की ही रहेगी। नवरात्रि में बुध कन्या राशि में उच्च का रहेगा और शनि अपनी मकर राशि में रहेगा। गुरुवार से शुरू होकर गुरुवार को ये नवरात्रि खत्म होगी। इन शुभ योगों की वजह से ये नवरात्रि में व्यापारियों के लिए लाभदायक रह सकता है। इन दिनों में भूमि-भवन की खरीदारी भी की जा सकती है।
ये भी पढ़ें : Gochar 2021 : न्याय और कर्म के देवता शनि महाराज 141 दिन बाद आज से चलेंगे सीधी चाल, जानें जनमास पर कैसा होगा उनका प्रभाव
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि गुरुवार का कारक ग्रह गुरु है। देवगुरु बृहस्पति ज्ञान और बुद्धि के देवता हैं। इस बार गुरुवार से नवरात्रि शुरू होना और इसी वार को खत्म होना शुभ माना जा रहा है। ऐसा संयोग कई सालों में एक बार ही बनता है। इस बार 7 अक्टूबर नवरात्रि से लेकर 19-20 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा (पंचांग भेद) तक कई शुभ मुहूर्त रहेंगे। इन मुहूर्तों में खरीदारी करना लाभदायक रह सकता है। मान्यता है कि इन शुभ मुहूर्तों में खरीदी गई वस्तु सुख दायक होती है। विशेष योग संयोग में गहने, वाहनों और नई प्रॉपर्टी की खरीद या फ्लैट बुक कराना फायदेमंद रहेगा। साथ ही इस दिन नए कामों की शुरुआत करना भी सफलतादायक रहेगा।
शरद पूर्णिमा तक खरीदारी के शुभ संयोग
दिनांक | योग |
13 अक्टूबर 2021 | श्रीवत्स और सुकर्मा योग |
14 अक्टूबर 2021 | रवि योग सुबह 9:34 से पूरे दिन, सौम्य और दृश्य योग |
15 अक्टूबर 2021 | रवि योग पूरे दिन, सर्वार्थ सिद्धि योग, धूम्र योग |
16 अक्टूबर 2021 | एकादशी व्रत, रवि योग सुबह 9:21 तक, गंड योग |
17 अक्टूबर 2021 | वृद्धि योग , त्रिपुष्कर सुबह 9:57 से शाम 5:39 तक |
18 अक्टूबर 2021 | सोमप्रदोष, रवि योग सुबह 10:48 से पूरे दिन, ध्रुव योग |
19 अक्टूबर 2021 | शरद पूर्णिमा, रवि योग मध्यान 12:11 तक, सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्ध और व्याघात योग। इस बार पंचांग भेद की वजह से कुछ जगहों पर 20 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। |
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि महाष्टमी से शरद पूर्णिमा तक 7 दिनों में सर्वार्थ सिद्धि, अमृत, रवि योग, आनंदी, त्रिपुष्कर योग रहेंगे। ऐसे शुभ योगों में सोना, चांदी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक, घरेलू सामान खरीदने से परिवार में सौभाग्य बढ़ता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS