Sharadiya Navratri 2021 : शारदीय नवरात्रि में धन प्राप्ति के लिए करें ये टोटका, होंगे सकल मनोरथ पूर्ण

Sharadiya Navratri 2021 : शारदीय नवरात्रि में धन प्राप्ति के लिए करें ये टोटका, होंगे सकल मनोरथ पूर्ण
X
Sharadiya Navratri 2021: नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है और इस दौरान अनेक प्रकार के उपाय, टोटके और मंत्र जाप करने से देवी माता शीघ्र ही प्रसन्न होती हैं और हमारा सभी प्रकार से मंगल करती हैं। वहीं नवरात्रि के दौरान धन प्राप्ति के उपाय करना भी लाभकारी हो सकता है।

Sharadiya Navratri 2021: नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है और इस दौरान अनेक प्रकार के उपाय, टोटके और मंत्र जाप करने से देवी माता शीघ्र ही प्रसन्न होती हैं और हमारा सभी प्रकार से मंगल करती हैं। वहीं नवरात्रि के दौरान धन प्राप्ति के उपाय करना भी लाभकारी हो सकता है और मां दुर्गा के साथ-साथ मां लक्ष्मी देवी की भी कृपा प्राप्त की जा सकती है। इसीलिए नवरात्रि के दौरान माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के भी उपाय किए जा सकते है, जिससे आपके जीवन में धन का आगमन निर्बाध रुप से होता रहे। तो आइए जानते हैं नवरात्रि में धन प्राप्ति के उपायों के बारे में...

ये भी पढ़ें : Vastu Shastra : आटा गूंथते समय डाल दें ये एक चीज, बन जाएंगे करोड़पति

नवरात्रि के दौरान तीन मोती शंख अथवा तीन कोड़ी और एक मुट्ठी बासमती चावल लें। इसके बाद ऊँ श्री लक्ष्मी नम: मंत्र का जाप करते हुए चावल शंख या कौड़ी के ऊपर अर्पित करें। ऐसा लगातार 108 बार करें।

इसके बाद लाल रंग के लाल रंग के कपड़े में पोटली बनाकर इसे अपने लॉकर अथवा तिजोरी में रख लें। यह उपाय आप नवरात्रि में किसी भी दिन कर सकते हैं। इस उपाय को करने के बाद आपके ऊपर लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहेगी।

वहीं जब भी आपके घर में भोजन बनता है और आप भोजन बनाने के लिए आटा तैयार करते हैं तो दस आटे में थोड़ा सा दूध अवश्य मिला लें। चूंकि लक्ष्मी माता को दूध और दूध से बनी मिठाई बहुत पसंद हैं। तथा इस उपाय को करने से भी आपको माता लक्ष्मी देवी की कृपा जरुर प्राप्त होती है। तथा माता लक्ष्मी आपकी धन संबंधित मुराद को पूरी करने के लिए विवश हो जाती हैं।

वहीं नवरात्रि के दौरान आप प्रतिदिन माता की उपासना करने के बाद गाय को सफेद मिठाई खिलाएं। सफेद मिठाई का गाय को प्रसाद खिलाने से आपको माता लक्ष्मी के साथ-साथ 33 कोटि देवताओं का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। तथा सकल मनोरथ पूर्ण होते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story