Sharadiya Navratri 2021: नवरात्रि व्रत में खाएं ये चीज, भूलकर भी ना करें इनका सेवन

Sharadiya Navratri 2021: नवरात्रि में जितना पूजा-पाठ और हवन का महत्व हैं, उतना ही अधिक उपवास का भी महत्व है। नवरात्रि के दौरान खाने-पीने के साथ ही यह समस्या भी रहती है कि, व्रत कैसे करें और व्रत में क्या खाएं और क्या ना खाएं। वहीं व्रत में ऐसी चीजें खाना बहुत जरुरी है जिससे शरीर को ताकत मिले और एनर्जी बनी रहें। तो आइए जानते हैं नवरात्रि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।
ये भी पढ़ें : Sharadiya Navratri 2021 : शारदीय नवरात्रि में धन प्राप्ति के लिए करें ये टोटका, होंगे सकल मनोरथ पूर्ण
नवरात्रि व्रत के दौरान बहुत से लोग दिन में एक बार खाना खाकर एक बार फलाहार करते हैं। वहीं बहुत से लोग सिर्फ एक बार फलाहार करके ही व्रत को पूरा करते हैं। मातारानी के भक्त शक्ति में इस तरह से डूबे रहते हैं कि, उन्हें यह भी ध्यान नहीं रहता कि, उपवास में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
वहीं अगर आप नवरात्रि का व्रत कर रहे हैं तो सभी तरह के फलों को अपने आहार में शामिल करें। क्योंकि फलों का सेवन करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है और ताजगी महसूस होती है। इसलिए इस बात का जरुर ध्यान रखें कि, व्रत में आप फल जरुर शामिल करें। इसके अलावा कूट्टू का आटा औ सिंघाड़ा के आटा से निर्मित्त व्यंजन भी आप खा सकते हैं।
वहीं आप साबुदाना और मूंगफली के दाने से बने व्यंजनों का भी आप सेवन कर सकते हैं।
वहीं अगर आपका मीठा खाने का मन है तो आप मूंगफली के दाने की टिक्की बनाकर भी आप खा सकते हैं।
वहीं आप साबुदाना के पापड़, खीर, खिचड़ी और बड़ा भी बनाकर सेवन कर सकते हैं। वहीं ध्यान रखें कि, आप इस दौरान सेंधा नमक का ही सेवन करें।
मसाले
नवरात्रि व्रत में आप जीरा और जीरा पाउडर, काली मिर्च और काली मिर्च का पाउडर, दालचीनी, अजवाइन, सूखे अनार के दाने, सेंघा नमक, इमली और जायफल का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।
सब्जियां
नवरात्रि व्रत में आप अरबी, शकरकंद, आलू, पालक, खीरा, लौकी, गाजर की सब्जी आदि का सेवन कर सकते हैं।
वहीं आप नारियल पानी, दूध, दही, दूध से बनी मिठाई और सूखे मेवे का सेवन कर सकते हैं।
नवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाएं
नवरात्रि व्रत के दौरान आपको मांसाहारी भोजन, लहसून, प्याज आदि नहीं खाना है। यह सभी प्रकार के व्रतों में वर्जित माना गया है।
व्रत में हल्दी, हींग, राई, सरसों का तेल, गर्म मसाला और धनिया पाउडर का इस्तेमाल नहीं करना है। वहीं नमक में केवल सेंधा नमक ही खाना है। इस दौरान रिफाइंड ऑयल और अन्य किसी प्रकार का ऑयल नहीं खाना है।
वहीं इस दौरान गेंहू, चावल, सूजी, बेसन, मकई का आटा, बाजरे का आटा या राई आदि भी इन नौ दिनों में सख्त वर्जित है।
वहीं बाजार की चीजें भी इस दौरान नहीं खानी चाहिए।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS