Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि में क्यों जरुरी होता है महिलाओं का 16 श्रृंगार, आप भी जानें

Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के साथ ही उनके 16 श्रृंगार का भी बहुत महत्व है। भारतीय परंपरा के अनुसार नवरात्रि के दौरान महिलाओं का 16 श्रृंगार करना बहुत जरुरी होता है। पर क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि में महिलाओं का 16 श्रृंगार करना जरूरी क्यों होता है।
ऋग्वेद में कहा गया है कि महिलाओं का 16 श्रृंगार करना केवल खुबसूरती ही नहीं बल्कि भाग्य को भी बढ़ाता है। नवरात्रि के पर्व पर महिलाएं मां भगवती को खुश करने के लिए भी 16 श्रृंगार करती हैं। मातारानी को लाल रंग बहुत प्रिय है इसलिए नवरात्रि में लाल रंग के ही कपड़े पहनने की कोशिश करें।
नवरात्रि के दौरान विवाहित महिलाओं को कुमकुम या सिन्दूर से अपने माथे पर बिन्दी लगानी चाहिए। आप चाहें तो स्टीकर वाली बिन्दी भी लगा सकती हैं।
वहीं सिन्दूर को सुहाग की निशानी माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि सिन्दूर लगाने से पति की आयु लंबी हो जाती है। काजल ना सिर्फ आपकी आंखों की खुबसूरती बढ़ाता है बल्कि यह आपको बुरी नजर से भी बचाता है।
मेंहदी के बिना तो 16 श्रृंगार अधूरा ही होता रहता है। सिर्फ नवरात्रि ही नहीं प्रत्येक शुभ अवसर पर महिलाओं को मेंहदी जरुर लगानी चाहिए।
वहीं मां दुर्गा को मोगरे का गजरा बहुत प्रिय है। ऐसे में आप किसी भी हेयर स्टाइल के साथ गजरा लगाकर अपने श्रृंगार को पूरा कर सकती हैं।
माथे पर पहना जाने वाला टीका सिन्दूर के साथ प्रत्येक महिला की खुबसूरती में चार चांद लगाता है। वहीं नवरात्रि के दौरान महिलाओं का नथ पहनना बहुत जरुरी होता है।
साथ ही कानों में छुमका भी 16 श्रृंगार का हिस्सा ही होता है। आप मंगलसूत्र, बाजबंद, चूड़ियां, अंगुठी को भी अपने 16 श्रृंगार में जरुर शामिल करें। साथ ही कमरबंद, बिछुआ, पायल से अपने 16 श्रृंगार को पूर्ण करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS