Shardiya Navratri 2020 Calendar : शारदीय नवरात्रि 2020 का कैलेंडर

Shardiya Navratri Calendar 2020 : शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर 2020 (Shardiya Navratri 17 October 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन मां दुर्गा (Goddess Durga) के नौ रूपों की पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको किस मुहूर्त मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।जिससे आपको आपको इसका पूर्ण लाभ मिल सके और साथ ही आपको मां दुर्गा का आशीर्वा प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं शारदीय नवरात्रि का कैलेंडर।
शारदीय नवरात्रि कैलेंडर 2020 (Shardiya Navratri 2020 Calendar)
तिथि | प्रतिपदा |
दिन | शनिवार |
माह | आश्विन मास |
घटस्थापना मुहूर्त | सुबह 06 बजकर 23 मिनट से सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक |
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त | सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक |
सर्वार्थ सिद्धि योग | सुबह 11 बजकर 52 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक |
नक्षत्र | चित्रा |
योग | विष्कम्भ |
करण | बव |
चंद्रमा | तुला राशि |
सूर्य राशि | तुला राशि |
अभिजित मुहूर्त मुहूर्त | सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 2 बजे से दोपहर 2 बजकर 46 मिनट तक |
राहुकाल | सुबह 9 बजकर 15 मिनट से दोपहर 10 बजकर 40 मिनट तक |
सूर्योदय | 06:23 ए एम |
सूर्यास्त | 05:49 पी एम |
शारदीय नवरात्रि की ग्रह स्थिति (Shardiya Navratri Graha Sithi)
शारदीय नवरात्रि पर यदि ग्रह स्थिति की बात करें तो इस दिन चंद्रमा तुला राशि और चित्रा नक्षत्र में रहेगा। वहीं इस दिन सूर्य भी तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा। इसके अलावा गुरु धनु राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल मीन राशि में वक्री,बुध तुला राशि में वक्री,शुक्र सिंह राशि में, राहु धनु राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा। इस दिन शनि और गुरु अपनी राशि में रहेंगे तो वहीं अन्य ग्रह अपनी मित्र राशि में जिसकी वजह से इस बार की शारदीय नवरात्रि अत्यंत ही शुभ है। जिसमें मां दुर्गा की यदि पूरी श्रद्धा से पूजा की जाए तो कई गुना लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS