Shardiya Navratri 2020 : शारदीय नवरात्रि के नौ दिन करें इन रंगों का प्रयोग और पाएं मां दुर्गा का आशीर्वाद

Shardiya Navratri 2020 : शारदीय नवरात्रि के नौ दिन करें इन रंगों का प्रयोग और पाएं मां दुर्गा का आशीर्वाद
X
Shardiya Navratri 2020 : शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) पर मां दुर्गा (Goddess Durga) के नौ रूपों की पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों पर आपको किन रंगों का प्रयोग करना चाहिए। जिससे आपको मां दुर्गा की कृपा हो सके तो चलिए जानते हैं शारदीय नवरात्रि के नौ रंग।

Shardiya Navratri 2020 : शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर 2020 (Shardiya Navratri 17 October 2020) से प्रारंभ हो रही है। नवरात्रि (Navratri) के नौ दिनों में जिस तरह से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। उसी प्रकार पूजा में भी नौ दिनों तक अलग- अलग रंगों का प्रयोग करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करती हैं और यदि आप इन रंगों के बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं नवरात्रि के नौ रंग।

शारदीय नवरात्रि पर रंगों का प्रयोग (Use of Colours In Shardiya Navratri)

पहली नवरात्रि पर रंग

शारदीय नवरात्रि के पहले स्लेटी रंग का प्रयोग करना चाहिए। इस दिन आपको मां दुर्गा की पूजा में स्लेटी रंग का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। क्योंकि स्लेटी रंग संतुलित विचार धारा का प्रतीक माना जाता है। जो व्यक्ति को व्यवहारिक और सरल बनाता है।

दूसरी नवरात्रि पर रंग

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन आपको नारंगी रंग का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि यह रंग स्फूर्ति और उल्लास का प्रतीक माना जाता है। नारंगी रंग को एक सकारात्मक रंग माना जाता है। इसलिए आपको नवरात्रि के दूसरे दिन नारंगी रंग का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

तीसरी नवरात्रि पर रंग

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन आपको सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि सफेद रंग शुद्धता और सरलता का प्रतीक माना जाता है। यह रंग आत्मशांति और सुरक्षा का अनुभव भी कराता है। इसलिए आपको नवरात्रि के तीसरे दिन इस रंग का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

चौथी नवरात्रि पर रंग

शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन आपको मां दुर्गा की पूजा में लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए। यह रंग उत्साह और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा नवरात्रि पर माता लाल रंग की चुनरी चढ़ाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए नवरात्रि के चौथे दिन लाल रंग का प्रयोग अवश्य करें।

पांचवीं नवरात्रि पर रंग

शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन आपको मां दुर्गा की पूजा में गहरे नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। यह रंग अतुलनीय आनंद की अनुभूति देने वाला रंग माना जाता है। इसके अलावा इस रंग का शांति का प्रतिनिधित्व करने वाला रंग भी माना जाता है। इसलिए आपको नवरात्रि के पांचवें दिन आपको इस रंग का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

छठी नवरात्रि पर रंग

शारदीय नवरात्रि के छठे दिन आपको मां दुर्गा की पूजा में पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। इस रंग के वस्त्र धारण करने वाले व्यक्ति का चित हमेशा प्रसन्न रहता है। इसलिए आपको नवरात्रि के छठे दिन इस रंग का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

सातवीं नवरात्रि पर रंग

शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन आपको मां दुर्गा की पूजा में हरे रंग का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। हरा रंग विकास, उर्वरता, शान्ति एवं स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए नवरात्रि के सातवें दिन आपको इस रंग का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

आठवीं नवरात्रि पर रंग

शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन आपको मां दुर्गा की पूजा में मोर वाले हरे रंग का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इस रंग को समृद्धि और नवीनता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए नवरात्रि के आठवें दिन इस रंग का प्रयोग अवश्य करें।

नवीं नवरात्रि पर रंग

शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि को मां दुर्गा की पूजा में बैंगनी रंग का प्रयोग अवश्य करें। नवरात्रि पर इस रंग का प्रयोग करने से समृद्धि और संपन्नता बढ़ती है। इसलिए आपको नवरात्रि की नवमी तिथि पर इस रंग का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।


Tags

Next Story