Shardiya Navratri 2020 Kab Se Hai:165 साल शारदीय नवरात्रि पर बना ये शुभ संयोग,मां दुर्गा की पूजा का मिलेगा कई गुना लाभ

Shardiya Navratri 2020 Kab Se Hai:165 साल शारदीय नवरात्रि पर बना ये शुभ संयोग,मां दुर्गा की पूजा का मिलेगा कई गुना लाभ
X
Shardiya Navratri 2020 Kab Se Hai: शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर 2020 (Shardiya Navratri 17 October 2020) से प्रारंभ हो रही है। इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त (Ghatasthapana Shubh Muhurat) सुबह 6 बजकर 23 मिनट से सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। वहीं इसके अलावा शारदीय नवरात्रि पर कई अन्य शुभ संयोग भी बन रहे हैं। जिसमें आप मां दुर्गा की पूजा उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

Shardiya Navratri 2020 Kab Se Hai: शारदीय नवरात्रि के शुभ संयोग (Shardiya Navratri Ke Shubh Sanyog) जानकर आप सही समय और मुहूर्त पर मां दुर्गा की चौकी लगाकर उनकी पूजा (Goddess Durga Puja) कर सकते हैं और पूजा का कई गुना लाभ प्राप्त कर सकते हैं तो आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि के शुभ संयोग।

शारदीय नवरात्रि के शुभ संयोग (Shardiya Navratri Shubh Sanyog)

इस बार की शारदीय नवरात्रि बहुत ही खास है। क्योंकि इस बार ज्यादातर ग्रह अपनी ही राशि में है। ऐसा महासंयोग आज से लगभग 165 साल पहले बना था। शारदीय नवरात्रि 25 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है। नवरात्रि में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है घटस्थापना इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 23 मिनट से सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसके बाद घटस्थापना अभिजित मुहूर्त में की जा सकती है जो सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

वहीं इस दिन शुभ संयोगों की बात करें तो इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 11 बजकर 52 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगा यानी अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होगी उसके अगले दिन यह शुभ संयोग रहेगा। इसके अलावा इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे से दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।वहीं इस दिन चित्रा नक्षत्र का उदय सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर होगा। जिसमें मां दुर्गा का पूजा करने का कई गुना लाभ प्राप्त होगा। आप इन सभी शुभ संयोगो में मां दुर्गा की पूजा करके गई गुना लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

शारदीय नवरात्रि की ग्रह स्थिति (Shardiya Navratri Graha Sithi)

शारदीय नवरात्रि पर यदि ग्रह स्थिति की बात करें तो इस दिन चंद्रमा तुला राशि और चित्रा नक्षत्र में रहेगा। वहीं इस दिन सूर्य भी तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा। इसके अलावा गुरु धनु राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल मीन राशि में वक्री,बुध तुला राशि में वक्री,शुक्र सिंह राशि में, राहु धनु राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा। इस दिन शनि और गुरु अपनी राशि में रहेंगे तो वहीं अन्य ग्रह अपनी मित्र राशि में जिसकी वजह से इस बार की शारदीय नवरात्रि अत्यंत ही शुभ है। जिसमें मां दुर्गा की यदि पूरी श्रद्धा से पूजा की जाए तो कई गुना लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

Tags

Next Story