Shardiya Navratri 2020 Mein Kab Hai : शारदीय नवरात्रि का रख रहें हैं व्रत तो इन नियमों का जरूर करें पालन

Shardiya Navratri 2020 Mein Kab Hai : शारदीय नवरात्रि का पर्व (Shardiya Navratri Festival) अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। यह पर्व पूरे नौ दिनों तक मनाया जाता है। जिसमें मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा (Goddess Durga) के भक्त शारदीय नवरात्रि में व्रत रखकर उनकी आराधना करते हैं। लेकिन इन नौ दिनों में कई नियमों का पालन करना पड़ता है और यदि आप शारदीय नवरात्रि के नियमों के बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं शारदीय नवरात्रि व्रत के नियम।
शारदीय नवरात्रि व्रत के नियम (Navratri Vrat Ke Niyam)
1.शारदीय नवरात्रि के दिन साधक को ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करना चाहिए। क्योंकि बिना ब्रह्मचर्य का पालन किए बिना नवरात्रि का पूर्ण नहीं होता।
2.नवरात्रि पर साधक को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। स्नान करके साफ वस्त्र धारण करने चाहिए और पूजा करनी चाहिए। क्योंकि ब्रह्म मूहूर्त में उठने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
3.यदि आप शारदीय नवरात्रि का व्रत करते हैं तो आपको बाजार की व्रत की थाली नहीं खानी चाहिए। ऐसा करने से आपका व्रत खंडित हो जाएगा।
4.अगर आप शारदीय नवरात्रि का व्रत करते हैं तो आपको झूठ बिल्कुल भी नहीं बोलना चाहिए और न हीं किसी की निंदा करनी चाहिए।
5.नवरात्रि पर नाखून और बाल काटना वर्जित माना गया है। इसलिए आप भूलकर भी नवरात्रि के नौ दिनों तक नाखून और बाल न काटें।
6.अगर आप शारदीय नवरात्रि का व्रत रखते हैं तो आपको मन ही मन माता रानी का जाप पूरे नवरात्र पर रखना चाहिए।
7. शारदीय नवरात्रि पर व्रत करने वाले व्यक्ति को पूरे नौ दिनों तक जमींन पर ही सोना चाहिए। इस समय में आपको भूलकर भी पलंग पर नहीं सोना चाहिए।
8.आपको नवरात्रि पर अखंड ज्योत अवश्य जलानी चाहिए और उसका ध्यान भी अवश्य ही रखना चाहिए।
9.शारदीय नवरात्रि की पूजा में आपको कलश की स्थापना अवश्य करनी चाहिए और साथ ही मां दुर्गा को श्रृंगार की वस्तुएं भी अर्पित करनी चाहिए।
10. शारदीय नवरात्रि पर पूरे नौं दिनों तक आपको मां भगवती दुर्गा की पूरी श्रृद्धा और भक्ति भाव से आराधना करनी चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS