Shardiya Navratri 2021: घट स्थापना का ये है सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त, सकल मनोरथ होंगे पूर्ण

Shardiya Navratri 2021: घट स्थापना का ये है सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त, सकल मनोरथ होंगे पूर्ण
X
Shardiya Navratri 2021: देवी पुराण में नवरात्रि पर देवी का आवाहन और घटस्थापना एवं पूजन का समय प्रात:काल लिखा है। किंतु प्रतिपदा के दिन चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग को वर्जित बताया गया है। यदि प्रतिपदा को संपूर्ण दिन चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग विद्यमान रहे तो देवी का आह्वान एवं घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त में ही करने के के लिए बताया गया है।

Shardiya Navratri 2021: देवी पुराण में नवरात्रि पर देवी का आवाहन और घटस्थापना एवं पूजन का समय प्रात:काल लिखा है। किंतु प्रतिपदा के दिन चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग को वर्जित बताया गया है। यदि प्रतिपदा को संपूर्ण दिन चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग विद्यमान रहे तो देवी का आह्वान एवं घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त में ही करने के के लिए बताया गया है। इस बार नवरात्रि के दिन चित्रा नक्षत्र रात 9:13 तक तथा वैधृति योग रात 1:39 तक रहेंगे। इस कारण शारदीय नवरात्रि में घट स्थापना का समय दोपहर 11:52 से 12:38 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में ही सर्वश्रेष्ठ रहेगा। शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना का मुहूर्त इस बार सिर्फ अभिजीत मुहूर्त ही रहेगा। अभिजीत मुहूर्त 7 अक्टूबर को दोपहर 11:52 से 12:38 तक है। इस बीच घट स्थापना कर देवी की पूजा अर्चना ज्योत,कलश स्थापना करनी चाहिए ।

ये भी पढ़ें : Sharadiya Navratri 2021: चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग के कारण अभिजीत मुहूर्त में होगी घटस्थापना

शारदीय नवरात्रि 2021 सूची

डेटवारतिथि हिन्दू पंचांग के अनुसारमातारानी के स्वरुप की पूजा

07 अक्टूबर 2021

गुरुवार

प्रतिपदा

घटस्थापना मां शैलपुत्री पूजा

08 अक्टूबर 2021

शुक्रवार

द्वितीया

माँ ब्रह्मचारिणी पूजा

09 अक्टूबर 2021

शनिवार

तृतीय

माँ चंद्रघंटा पूजा, चतुर्थी माँ कुष्मांडा पूजा

10 अक्टूबर 2021

रविवार

पंचमी

माँ स्कंदमाता पूजा

11 अक्टूबर 2021

सोमवार

षष्ठी

माँ कात्यायनी पूजा

12 अक्टूबर 2021

मंगलवार

सप्तमी

माँ कालरात्रि पूजा

13 अक्टूबर 2021

बुधवार

अष्टमी

माँ महागौरी दुर्गा पूजा

14 अक्टूबर 2021

गुरुवार

महानवमी

माँ सिद्धिदात्री पूजा

15 अक्टूबर 2021

शुक्रवार

विजयदशमी

दशहरा

ये भी पढ़ें : Shardiya Navratri 2021: डोली में सवार होकर आएंगी माता रानी, एक क्लिक में जानें मां दुर्गा के वाहन और उनका असर

शारदीय नवरात्रि महत्व

कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि धर्म ग्रंथों के अनुसार, नवरात्रि मां भगवती दुर्गा की आराधना करने का श्रेष्ठ समय होता है। इन नौ दिनों के दौरान मां के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। नवरात्रि का हर दिन मां के विशिष्ट स्वरूप को समर्पित होता है, और हर स्वरूप की अलग महिमा होती है। आदिशक्ति जगदम्बा के हर स्वरूप से अलग-अलग मनोरथ पूर्ण होते हैं। यह पर्व नारी शक्ति की आराधना का पर्व है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story