Shardiya Navratri 2021: नवरात्रि में यहां रख दें एक रुपया, बदल जाएगी आपकी किस्मत

Shardiya Navratri 2021: नवरात्रि एक ऐसा पर्व है, जिसमें सभी प्रकार के देवी-देवता जागृत रहते हैं। खासकर नवदुर्गा की जितनी भी शक्तियां है, योगिनी और सहचरी हैं, वे सभी नवरात्रि के दौरान जागृत अवस्था में रहती हैं। वहीं इस दौरान अगर आप कोई भी उपाय करते हैं तो आपको उसका जल्दी ही असर देखने को मिलता है। अगर आप किसी भी समस्या में फंस गए हैं और आपको कोई रास्ता नहीं दिख रहा है तो आपके द्वारा इस दौरान उपाय करने से कोई अचानक कोई व्यक्ति आपकी मदद करने के लिए आगे आ सकता है और आपकी समस्या का समाधान कर सकता है। इसीलिए मातारानी पर आपको आस्था और विश्वास रखकर उपाय करना चाहिए। आप जमीन-धन संबंधी किसी भी समस्या में उलझ गए हों आप मातारानी के एक मंत्र का जाप करने से उन सभी समस्याओं से निजात पा जाएंगे जिनसे निकलने का आपको कोई रास्ता ही नहीं दिखाई देता हो। तो आइए जानते हैं मातारानी के उपाय और मंत्र के बारे में...
ये भी पढ़ें : Shardiya Navratri 2021: नवरात्रि में प्रतिदिन करें मां अम्बे जी की आरती, दुर्गा जी का मिलेगा आशीर्वाद
सामग्री और विधि
एक रुपया का सिक्का और गुड़हल का फूल लेकर आप नवरात्रि में किसी भी दिन लेकर सच्चे मन से और पूरी लग्न के साथ मातारानी को समर्पित कर दें। तथा मातारानी का मंत्र सच्चे मन से 11 बार जपना है, इसके बाद आपका भाग्योदय हो जाएगा। आपको जितने धन की आवश्यकता है वह धन किसी ना किसी माध्यम से आपके पास आ जाएगा। आपके जीवन से दुख और परेशानियां हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी।
बीजमंत्र का महत्व
शास्त्रों के अनुसार, बीजमंत्र में काफी ताकत होती है और संबंधित देवी-देवता उसके आधीन होता है। मंत्रों के सामने बड़े से बड़े देवी-देवताओं को झूकना पड़ता है। मंत्रों के प्रभाव से ही आगस्त्य मुनि समुद्र के पानी को पी गए थे। आज भी मंत्रों का प्रभाव है।
बीजमंत्र
ऊँ श्रीं दुम दुर्गाय नम:
यह मंत्र बहुत शक्तिशाली मंत्र है, संसार में कोई भी ऐसी इच्छा या मनोकामना नहीं है, जोकि इस मंत्र के जाप से पूरी ना हो सकें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS