Shardiya Navratri 2022 Day 6: विवाह में आ रही बाधाओं को ऐसे दूर करती हैं मां कात्यायनी, जानें मातारानी का प्रिय रंग भोग, उपाय और मंत्र

Shardiya Navratri 2022 Day 6:  विवाह में आ रही बाधाओं को ऐसे दूर करती हैं मां कात्यायनी, जानें मातारानी का प्रिय रंग भोग, उपाय और मंत्र
X
Shardiya Navratri 2022 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी मां दुर्गा का छठा स्वरूप हैं। मां कात्यायनी को कात्यायन ऋषि की पुत्री के रुप में भी जाना जाता है, पौराणिक कथाओं की मानें तो कात्यायन ऋषि ने मां भगवती दुर्गा को प्रसन्न कर पुत्री रुप में प्राप्त करने की इच्छा जताई थी, जिसे मां भगवती से सहर्ष स्वीकार कर लिया था।

Shardiya Navratri 2022 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी मां दुर्गा का छठा स्वरूप हैं। मां कात्यायनी को कात्यायन ऋषि की पुत्री के रुप में भी जाना जाता है, पौराणिक कथाओं की मानें तो कात्यायन ऋषि ने मां भगवती दुर्गा को प्रसन्न कर पुत्री रुप में प्राप्त करने की इच्छा जताई थी, जिसे मां भगवती से सहर्ष स्वीकार कर लिया था और कालांतर में उनके घर पुत्री रुप में पैदा हुई। मां कात्यायनी की कृपा से विवाह योग कन्याओं को श्रेष्ठ वर की प्राप्ति होती है और उनका वैवाहिक जीवन सुखद रहता है। तो आइए जानते हैं मां कात्यायनी को क्या चीजें पसंद हैं और उन्हें किस चीज का भोग लगाना चाहिए। साथ ही आज के दिन किस मंत्र का जाप करना चाहिए।

मां कात्यायनी के उपाय (Maa Katyayani ke Upay)

अगर आपका विवाह नहीं हो रहा है अथवा आपके विवाह में किसी प्रकार की कोई दिक्कत है तो आप नवरात्रि के छठे दिन पीले वस्त्र पहनकर माता कात्यायनी की विधिवत पूजा करें, उनके सामने दीया जलाएं। मां कात्यायनी को पीले पुष्प अर्पित करें। माता को पीली हल्दी की तीन गांठ चढ़ाएं और मां के विवाह मंत्र का जाप करते हुए हल्दी की गांठें अपने पास रख लें।

विवाह के लिए कात्यायनी का प्रसिद्ध मंत्र

ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि ।

नंदगोपसुतम् देवि पतिम् मे कुरुते नम:॥

मां कात्यायनी का भोग (Maa Katyayani ka Bhog)

मां कात्यायनी का प्रिय भोग मधु अर्थात शहद को माना जाता है। इसीलिए नवरात्रि के छठे दिन आप मातारानी को पान के पत्ते पर शहद रखकर अर्पित करें। साथ ही आप आज के दिन मातारानी को मालपुआ का भोग भी चढ़ा सकते हैं।

मां कात्यायनी का प्रिय रंग (Maa Katyayani color)

मां कात्यायनी का मनभावन रंग लाल होता है और इस दिन मां कात्यायनी की पूजा लाल रंग के कपड़े पहनकर करने से माता कात्यायनी अति प्रसन्न होती हैं। ऐसा वस्त्र पहनने से मां आपकी झोली सौगातों से भर सकती हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकती हैं।

मां कात्यायनी का मंत्र (Maa Katyayani Mantra)

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

मां कात्यायनी की पूजा करने के लाभ (Maa Katyayani Pooja benefits)

मां कात्यायनी की पूजा करने से व्रती के शरीर में दिव्य शक्ति का संचार होता है।

मां कात्यायनी अपने भक्तों को विजयी बनाती है।

संध्या के समय अर्थात गोधूलि बेला में मां कात्यायनी का ध्यान करना शुभ होता है।

इनकी कृपा से साधक के जीवन से रोग, शोक, भय और संताप आदि नष्ट हो जाते हैं।

जिन कन्याओं के विवाह आदि मांगलिक कार्यों में विलंब हो रहा है, उन्हें मां भगवती के छठे स्वरुप की पूजा जरुर करनी चाहिए और उनके प्रसिद्ध मंत्र का जाप करना चाहिए।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story