Shardiya Navratri 2022 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की कृपा से होता है बुरी शक्तियों का नाश, जानें उनका भोग, प्रसाद और मंत्र

Shardiya Navratri 2022 Day 7:  नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की कृपा से होता है बुरी शक्तियों का नाश, जानें उनका भोग, प्रसाद और मंत्र
X
Shardiya Navratri 2022 Day 7: नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है और आज के दिन मां कालरात्रि की विधि पूर्वक पूजा की जाती है। मां कालरात्रि मां दुर्गा की कई विनाशकारी शक्तियों में से प्रमुख हैं और कई नामों से प्रसिद्ध हैं। माता के इस स्वरुप को काली, महाकाली, भद्रकाली, भैरवी, मृत्यू-रुद्रानी, चामुंडा, चंडी आदि नामों से भी जाना जाता है।

Shardiya Navratri 2022 Day 7: नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है और आज के दिन मां कालरात्रि की विधि पूर्वक पूजा की जाती है। मां कालरात्रि मां दुर्गा की कई विनाशकारी शक्तियों में से प्रमुख हैं और कई नामों से प्रसिद्ध हैं। माता के इस स्वरुप को काली, महाकाली, भद्रकाली, भैरवी, मृत्यू-रुद्रानी, चामुंडा, चंडी आदि नामों से भी जाना जाता है। वहीं इस दिन साधक का मन 'सहस्रार' चक्र में स्थित रहता है। जहां से ब्रह्मांड की सभी शक्तियों के द्वार खुलते हैं मां कालरात्रि काल अर्थात बुरी शक्तियों का नाश करती हैं, इसीलिए भी माता के इस स्वरुप को मां कालरात्रि के नाम से जाना जाता है। तो आइए जानते हैं मां कालरात्रि को क्या चीजें पसंद हैं और उन्हें किस चीज का भोग लगाना चाहिए। साथ ही आज के दिन किस मंत्र का जाप करना चाहिए।

मां कालरात्रि के उपाय (Maa Kaalratri ke Upay)

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि के बीज मंत्र 'ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै नमः' मंत्र का जाप करना परम सुखदायी माना जाता है, वहीं नवरात्रि के सातवें दिन रात्रि जागरण और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से मां सभी नकारात्मक शक्तियों को दूर करती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

मां कालरात्रि का भोग (Maa Kaalratri ka Bhog)

मां कालरात्रि को गुड़ और हलवा का भोग लगाने से वे बहुत प्रसन्न होती हैं और साधक की सभी मनोकामना पूरी करती हैं। मां कालरात्रि की पूजा के लिए ब्रह्ममुहूर्त का समय सबसे श्रेष्ठ होता है।

मां कालरात्रि का प्रिय रंग (Maa Kaalratri color)

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा करते समय आप नीले रंग के अगर परिधान धारण करते हैं तो मां कालरात्रि की कृपा आपको हमेशा प्राप्त होती रहती है। क्योंकि मां कालरात्रि को नीला रंग बेहद ही प्रिय होता है और मां इस दिन अपने भक्तों को भय से मुक्त कर उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देती हैं।

मां कालरात्रि का मंत्र (Maa Kaalratri Mantra)

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

मां कालरात्रि की पूजा करने के लाभ (Maa Kaalratri Pooja benefits)

  • मां कालरात्रि हमेशा ही भक्तों को शुभ फल प्रदान करती हैं।
  • मां कालरात्रि ग्रह बाधाओं को दूर करती हैं।
  • मां कालरात्रि की कृपा से साधक हमेशा के लिए भय मुक्त हो जाता है।
  • मां कालरात्रि की पूजा करने से व्रती का तेज बढ़ता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story