Shardiya Navratri 2022 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें पूजा मंत्र, भोग-प्रसाद और प्रिय रंग

Shardiya Navratri 2022 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन मां भगवती के आठवें स्वरुप मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी का स्वरूप गौरा है, इसीलिए मां दुर्गा के इस आठवें स्वरूप का नाम महागौरी पड़ा। मां महागौरी उज्जवल स्वरूपा, धन और ऐश्वर्य प्रदान करती हैं, मां महागौरी की पूजा से शारीरिक मानसिक और सांसारिक ताप नष्ट हो जाते हैं। माता की कृपा से मन पवित्र होता है और वाणी में सौम्यता आती है। वहीं विधि र्ग्वक पूजा करने से मां महागौरी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। तो आइए जानते हैं मां महागौरी को क्या चीजें पसंद हैं और उन्हें किस चीज का भोग लगाना चाहिए। साथ ही आज के दिन किस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मां महागौरी के उपाय (Maa Mahagauri ke Upay)
नवरात्रि में आठवें दिन कन्या पूजन किया जाता है, कन्या पूजन करने से मां दुर्गा अति प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
मां महागौरी का भोग (Maa Mahagauri ka Bhog)
नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी को श्रीफल का भोग लगाया जाता है। श्रीफल का भोग लगाने से माता प्रसन्न होती हैं और संतान प्राप्ति का वरदान देती हैं।
मां महागौरी का प्रिय रंग (Maa Mahagauri color)
नवरात्रि के आठवें दिन माता के अष्टम स्वरुप महागौरी की पूजा होती है। वहीं माता महागौरी को गुलाबी कलर बहुत प्रिय होता है। इसीलिए इस दिन मां की पूजा में आप गुलाबी रंग के परिधान धारण करें तो आपके लिए बेहतर होगा और आपको मां महागौरी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। इसीलिए नवरात्रि के आठवें दिन पूजा और कन्या भोज के दौरान आपको इसी कलर के कपड़े ही धारण करने चाहिए।
मां महागौरी का मंत्र (Maa Mahagauri Mantra)
या देवी सर्वभूतेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
मां महागौरी की पूजा करने के लाभ (Maa Mahagauri Pooja benefits)
- मां महागौरी की पूजा करने से भक्तों के सभी पाप समाप्त हो जाते हैं।
- मां महागौरी की प्रेरणा से व्रती सदमार्ग की ओर बढ़ने लगता है।
- व्रती के अंदर सकारात्मकता बढ़ती है।
- मां महागौरी भक्तों के कष्ट दूर करती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS