Shardiya Navratri 2022: अष्टमी-नवमी के दिन कन्या पूजन में भेंट करें ये एक चीज, प्रसन्न हो जाएंगी मातारानी

Shardiya Navratri 2022: अष्टमी-नवमी के दिन कन्या पूजन में भेंट करें ये एक चीज, प्रसन्न हो जाएंगी मातारानी
X
Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि का आज पांचवां दिन है और यह पर्व अब कुछ ही दिनों में संपन्न हो जाएगा। नवरात्रि महापर्व का समापन नवमी तिथि को कन्या पूजन और दशमी तिथि को दशहरा के दिन रावण दहन के साथ ही संपन्न हो जाता है।

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि का आज पांचवां दिन है और यह पर्व अब कुछ ही दिनों में संपन्न हो जाएगा। नवरात्रि महापर्व का समापन नवमी तिथि को कन्या पूजन और दशमी तिथि को दशहरा के दिन रावण दहन के साथ ही संपन्न हो जाता है। वहीं नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन किया जाता है और इस दौरान सभी लोग कन्याओं का पूजन करने के बाद उन्हें भोजन कराते हैं और कई तरह के उपहार भेंट करते हैं। वहीं कन्याओं का पूजन करते समय हम लोग कन्याओं के रूप में मां भगवती और उनके स्वरूपों की साक्षात रूप में पूजा करते हैं। वहीं जब कन्याएं पूजन और भोजन करने के बाद उपहार लेकर जब खुशी-खुशी विदा होता हैं तो माना जाता है कि, मां भगवती आपकी पूजा और भोग-प्रसाद से खुश हैं और हमारी साधना और व्रत सफल हो गया। तो आइए जानते हैं इस बार अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन के पश्चात कन्याओं को ऐसा क्या उपहार दें, जिससे हमें मां भगवती का आशीर्वाद मिल जाए।


कन्या पूजन और उपहार की वस्तुएं

उपहार की वस्तुलाभ

श्रीफल

कन्याओं को भोजन करवाने के बाद विदा करने के समय नारियल का टुकड़ा देकर विदा करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे श्रीफल माना जाता है। यानी इसका संबंध सीधा माता लक्ष्मी से होता है। कन्याओं को नारियल देने से माना जाता है कि, आपके घर में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य प्राप्त होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में कभी धन की कमी नहीं होती है।

ऋतु फल

नवरात्रि में कन्या पूजन के दिन कन्याओं को विदा करते समय कम से कम एक फल उसे अवश्य दें। वहीं फलों में सबसे शुभ केला माना जाता है। केला या फिर सेब कन्याओं को देना चाहिए। वहीं केला को भगवान विष्णु से संबंधित माना जाता है। इसे नवरात्रि में कन्याओं को देने से श्रीहरि का साक्षात आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मां की चुनरी

नवरात्रि में कन्याओं का चुनरी अथवा लाल वस्त्र अवश्य भेंट करें। वहीं कन्या पूजन के दिन तो कन्याओं को विदा करते समय कन्याओं को अवश्य ही चुनरी अथवा लाल वस्त्र जरुर भेंट करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। इसका दान करने से संतान सुख से वंचित दंपत्तियों को संतान की प्राप्ति होती है और उनके घर-परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहता है।

चावल - जीरा

नवरात्रि में कन्याओं को चावल देकर विदा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। जब आप शादी के बाद बेटी को विदा करते हैं तो आंगन में अक्षत डालकर उसे विदा करना चाहिए। वहीं नवरात्रि में कन्याओं को चावल देकर विदा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन का वास होता है।

पैसे

वहीं नवरात्रि में कन्याओं को विदा करते समय कुछ सिक्के दक्षिणा के रुप में अवश्य देने चाहिए। कन्याएं मां भवानी का रुप लेकर आपके घर में आती हैं और इन्हें प्रसन्न करने का मतलब है कि, आपने मातारानी को प्रसन्न कर लिया। इसीलिए कन्या पूजन के दौरान आप 11,21 या 31 अथवा जो भी आपकी सामर्थ्य और श्रद्धा हो उसी के अनुसार आप कन्याओं को दक्षिणा के रुप में पैसे भेंट कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story