Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि कब से हैं, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, मां के स्वरूप और किस वाहन पर सवार होकर आएंगी मातारानी

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि कब से हैं, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, मां के स्वरूप और किस वाहन पर सवार होकर आएंगी मातारानी
X
Shardiya Navratri 2022: अश्विन मास की नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। नवरात्रि के नौ दिन में सत्य की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। इस साल 2022 में शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रही हैं, जोकि 05 अक्टूबर तक चलेंगी। साल में चार नवरात्रि होती हैं, जिसमें दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि कहलाती हैं।

Shardiya Navratri 2022: अश्विन मास की नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। नवरात्रि के नौ दिन में सत्य की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। इस साल 2022 में शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रही हैं, जोकि 05 अक्टूबर तक चलेंगी। साल में चार नवरात्रि होती हैं, जिसमें दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि कहलाती हैं। शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होती हैं और नवमी तिथि तक चलती हैं। दसवें दिन दुर्गा पूजन के बाद प्रतिमा और कलश का विसर्जन के बाद शारदीय नवरात्रि का पर्व संपन्न हो जाता है। तो आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त और अन्य बातों के बारे में...

शारदीय नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2022

शारदीय नवरात्रि अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती हैं। पंचांग के अनुसार, इस बार आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 26 सितंबर 2022 को सुबह 03:24 बजे से होगा। वहीं प्रतिपदा तिथि की समाप्ति 27 सितंबर 2022 को सुबह 03:08 बजे होगी। घटस्थापना का मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 06:20 बजे से लेकर 10:29 बजे तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54 बजे से लेकर 12:42 बजे तक रहेगा।

किस दिन होगी देवी के किस स्वररुप की पूजा

नवरात्रि की तारीख

मां का नाम

नवरात्रि का दिन

26 सितंबर 2022

मां शैलीपुत्री

पहला दिन


27 सितंबर 2022

मां ब्रह्मचारिणी

दूसरा दिन


28 सितंबर 2022

मां चंद्रघंटा

तीसरा दिन


29 सितंबर 2022

मां कुष्माण्डा

चौथा दिन


30 सितंबर 2022

मां स्कंदमाता

पांचवा दिन


01 अक्टूबर 2022

मां कात्यायनी

छठवां दिन


02 अक्टूबर 2022

मां कालरात्रि

सातवां दिन


03 अक्टूबर 2022

माता महागौरी

आठवां दिन


04 अक्टूबर 2022

महानवमी

नौवा दिन


05 अक्टूबर 2022

मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दुर्गा पूजा

दसवां दिन


मां दुर्गा की सवारी

इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी, यानि कि इस बार मां दुर्गा का वाहन हाथी रहेगा। बता दें कि, रविवार और सोमवार के दिन नवरात्रि प्रारंभ होते हैं तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story