Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि कब से हैं, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री की महत्वपूर्ण चीजें क्या रहेंगी

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि कब से हैं, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री की महत्वपूर्ण चीजें क्या रहेंगी
X
Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि साल 2022 में कब हैं, शारदीय नवरात्रि में पूजा की सामग्री क्या होगी। शारदीय नवरात्रि प्रारंभ और समापन की दिन और तारीख क्या होगी, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या होगा।

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि साल 2022 में कब हैं, शारदीय नवरात्रि में पूजा की सामग्री क्या होगी। शारदीय नवरात्रि प्रारंभ और समापन की दिन और तारीख क्या होगी, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या होगा।

शारदीय नवरात्रि में विधि विधान से माता की पूजा-अर्चना और व्रत-उपवास किया जाता है, इस दौरान माता के भक्त उनकी पूजा करके उनकी आराधना करने की परंपरा है। भक्त लोग पूरी श्रद्धा से माता की आराधना करते हैं और माता उनकी मनोकामना पूरी करती हैं।

शारदीय नवरात्रि व्रत की आवश्यक पूजन सामग्री (Shardiya Navratri Vrat Pujan Samagri)

गंगाजल, फूलों की माला, कुछ अन्य खुले हुए फूल, बेलपत्र, तुलसी के पत्ते, हल्दी की गांठ, हल्दी पाउडर, माला, पान का पत्ता, सुपारी, रोली, मौली धागा, कपूर, धूपबत्ती, अगरबत्ती, माचिस, गाय का देसी घी, साबुत चावल, जौ, तिल, गेंहू, कलश और उसका ढक्कन, चौमुखी दीया, जनेऊ जोड़ा, पानी वाला नारियल, सर्वौषधी, पंचरत्न, सप्तमृत्तिका, पीली सरसों, लवण, कुछ इलायची, लौंग, पंचमेवा, पंचामृत बनाने के लिए चीनी, शहद, दूध, दही, घी, ऋतुफल, मिष्ठान, प्रसाद के लिए इलायची दाना, बताशा , मिट्टी, केला का पत्ता, आम का पत्ता, दूर्वा, चौकी या पाटा, लाल वस्त्र, मातारानी की तस्वीर, गाय का गोबर, ब्राह्मण के लिए धोती-कुर्ता, गंजी, गमछा, तिल का तेल, गुड़, सिन्दूर, लाल चुनरी, श्रीदुर्गा सप्तसती व्रत कथा पुस्तक आदि।

शारदीय नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2022 (Shardiya Navratri Shubh Muhurat Time 2022)

शारदीय नवरात्रि व्रत तिथि

शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022 दिन सोमवार से प्रारंभ होंगी।

घटस्थापना का टाइम

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 26 सितंबर 2022 सुबह 06:11 बजे से सुबह 07:51 बजे तक शुभ रहेगा।

घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त

घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त सुबह 06:11 बजे सुबह 07:51 बजे तक रहेगा।

शारदीय नवरात्रि समापन

शारदीय नवरात्रि का समापन 05 अक्टूबर 2022 को दशमी तिथि में होगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story