Shardiya Navratri 2022: मां चंद्रघंटा की पूजा में पहनें इस रंग के वस्त्र, वरना...

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि के तीसरे दिन मां अंबे गौरी के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की साधना की जाती हैं। मां चंद्रघंटा के मस्तक पर आधा चंद्र विराजमान रहता है और मां का यह स्वरूप बहुत ही मनोहारी है। मां चंद्रघंटा की पूजा करने से मनुष्य को बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है और रोग मुक्त हो जाते हैं। वहीं मां का यह स्वरूप अपने भक्तों के समस्त कष्टों और दुखों का नाश कर देता है। वहीं अगर मां चंद्रघंटा की पूजा उनके प्रिय रंग के वस्त्र धारण की जाए तो मां चंद्रघंटा की कृपा प्राप्त होने में देर नहीं लगती है। तो आइए जानते हैं इस बार शारदीय नवरात्रि के अवसर मां चंद्रघंटा की पूजा किस रंग के वस्त्र धारण करके करें, जिससे आपको मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद प्राप्त हो सके और आपकी समस्त मनोकामनाएं पूरी हो सकें।
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। मां चंद्रघंटा के माथे पर अर्द्ध चंद्र विद्यमान है। वहीं मां का यह रुप भक्तों की समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला है। नवरात्रि के तीसरे दिन इनका पूजन-अर्चन किया जाता है, माता चंद्रघंटा की पूजा करने से व्रती की सभी मनोवांछित इच्छाएं पूरी होती हैं। तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
नवरात्रि के तीसरे दिन आप मां चंद्रघंटा की पूजा करने के दौरान हल्का ब्राउन कलर के परिधान धारण करें तो आपके लिए शुभ रहता है। इस रंग के वस्त्र और परिधान पहनकर मां चंद्रघंटा की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मां अत्यधिक प्रसन्न होती हैं। मां चंद्रघंटा की पूजा में किसी अन्य रंगों के वस्त्र धारण ना करें, इस दिन केवल हल्के ब्राउन रंग के कपड़े ही धारण करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS