जानिए शारदीय नवरात्रि और विजयदशमी 2020 की तिथि

जानिए शारदीय नवरात्रि और विजयदशमी 2020 की तिथि
X
वर्ष में चार बार नवरात्रि के पर्व आते हैं। इनमें से दोबार मुख्य रूप से और दो बार गुप्त रूप से नवरात्रि के पर्व मनाये जाते हैं। चारों नवरात्रियों में शारदीय नवरात्रि अश्विन मास में बनाई जाती है। इसलिए इन्हें शारदीय नवरात्रि भी बोला जाता है। शारदीय नवरात्रि का सबसे अधिक खास महत्व माना जाता है। इस दौरान देश के सभी छोटे-बड़े शहरों-कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की नौ दिनों तक आराधना की जाती है। लोग मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की बड़े धूमधाम के साथ पूजन करते हैं।

शरद ऋतु की इस अश्विन नवरात्रि को मां दुर्गा की असुरों पर विजय के रूप में मनाया जाता है। इसलिए इस दौरान मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। अश्विन मास की नवरात्रि को महानवरात्रि भी कहा जाता है। क्योंकि यह नवरात्रि दशहरे के ठीक पहले मनाई जाती है। और दसवें दिन असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी दशहरा के रूप में मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों के अनुसार विशेष रूप से गुजरात और महाराष्ट्र में स्त्रियां नौ अलग-अलग रंगों के वस्त्र पहनती हैं। वस्त्रों का यह रंग सप्ताह के अलग-अलग दिनों के आधार पर तय किया जाता है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सप्ताह का प्रत्येक दिन एक ग्रह यानि नवग्रह पर आधारित होता है। इसलिए स्वामी ग्रह के अनुसार प्रत्येक दिन का एक निश्चित रंग निर्धारित होता है। नव दुर्गा के प्रत्येक स्वरूप को एक विशेष प्रसाद अर्पित करने का प्रचलन होता है। माता दुर्गा का प्रत्येक अवतार अपने आप में विशेष एवं विलक्षण है। उनके विशेष स्वरूपों के अनुसार नवरात्रि में विशेष भोग एवं प्रसाद उन्हें अर्पित किया जाता है।

वर्ष 2020 में शारदीय नवरात्रि

प्रथम नवरात्रि का पर्व 17 अक्टूबर 2020 को मनाया जाएगा।

अष्टमी तिथि यानि आठवीं नवरात्रि 24 अक्टूबर 2020 को मनाई जाएगी।

नवमी तिथि यानि नौवीं नवरात्रि 25 अक्टूबर 2020 को मनाई जाएगी।

दशमी तिथि 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी, और उसी दिन दुर्गा पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। और विजयादशमी का पर्व धूमधाम से पूरे देशभर में संपन्न हो जाएगा।

Tags

Next Story