Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि में आपको आ गया ये स्वप्न तो हो सकती है आपकी पौ बारह...

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि में आपको आ गया ये स्वप्न तो हो सकती है आपकी पौ बारह...
X
Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि का पावन पर्व 26 सितंबर 2022 को प्रारंभ हो चुका है और वहीं मां के भक्त शक्ति के इस महापर्व में मा भगवती को मनाने की कोशिश में जुटे हैं और मां की साधना में तल्लीन हैं।

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि का पावन पर्व 26 सितंबर 2022 को प्रारंभ हो चुका है और वहीं मां के भक्त शक्ति के इस महापर्व में मा भगवती को मनाने की कोशिश में जुटे हैं और मां की साधना में तल्लीन हैं। वहीं नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का हिन्दू धर्म शास्त्रों में बहुत महत्व बताया गया है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि, इन 09 दिनों में की जाने वाली पूजा का फल साधकों को कई गुना अधिक मिलता है। इसीलिए लोग इन 09 दिनों में मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत-पूजा और रात्रि जागरण करते हैं। जो भी भक्त देवी मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए पूजा-उपवास करते हैं, उन्हें ये जानने की इच्छा रहती है कि, क्या उनकी आराधना सफल होगी या नहीं। वहीं नवरात्रि के दौरान यदि आपको कुछ विशेष सपने दिखायी दे जाए तो आप यह अनुमान लगा सकते हैं कि, आपके द्वारा नवरात्रि के दौरान की जाने वाली साधना सफल हुई या नहीं। क्योंकि नवरात्रि में दिखायी देने वाले ये सपने बहुत ही शुभ होते हैं और मां के प्रिय भक्तों को ही ये सपने दिखायी देते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में...

सपने में उल्लू का दिखायी देना

स्वप्नशास्त्र के मुताबिक, यदि आपको सपने में उल्लू दिखायी दे जाए तो यह सपना आपके लिए बेहद ही लकी साबित हो सकता है। क्योंकि इसका सीधा सा अर्थ है कि, माता भवानी आपकी पूजा से संतुष्ट हैं और बहुत ही जल्द आपके घर पर धन-संपदा और खुशियों की बरसात हो सकती है।

सपने में सांप दिखना

नवरात्रि के दौरान यदि सपने में सांप दिखायी दे जाए तो यह सपना आपके लिए बहुत शुभ होता है। क्योंकि अगर आपको इस दौरान सांप एक स्थान पर बैठा हुआ दिखायी दे तो इसका मतलब है कि, आपको जल्दी ही धन की प्राप्ति होने वाली है।

सपने में शंख दिखायी देना

नवरात्रि के दौरान यदि आपको सपने में शंख दिखायी दे जाए तो यह सपना भी आपके लिए बहुत लकी माना जाता है, इसका मतलब है कि, मातारानी आपके ऊपर बहुत प्रसन्न हैं और आपकी मनोकामना पूरी करने वाली हैं। आपको जीवन में तरक्की मिलने वाली है और आपकी ख्याति दूर-दूर तक फैलने वाली है।

नवरात्रि के दौरान यदि आपको सपने में कन्या दिखायी देना

सपने में कोई छोटी बच्ची दिखायी दे तो ये सपना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि कन्या को साक्षात दुर्गा जी का रूप माना जाता है और नवरात्रि में उनकी पूजा की जाती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story