Til Rahasya : किस्मत वालों के शरीर पर होते हैं इन 5 जगह तिल

- समुद्र शास्त्र में लोगों के शरीर पर मौजूद तिलों का बहुत महत्व बताया गया है।
- शरीर पर मौजूद कुछ विशेष तिल व्यक्ति के धनवान और सौभाग्यशाली होने का संकेत देते हैं।
Til Rahasya : समुद्र शास्त्र के अनुसार शरीर पर मौजूद प्रत्येक तिलों का अपना एक अलग ही महत्व होता है। शरीर पर मौजूद इन तिलों का व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति के शरीर के तिलों को देखकर व्यक्ति के स्वभाव के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। हमारे शरीर में कुछ खास स्थानों पर तिलों का होना धनवान होने का संकेत देता है। तो आइए जानते हैं उन्हीं खास तिलों के बारे में जो व्यक्ति को धनवान और सौभाग्यशाली होने का संकेत देते हैं।
Also Read : Holi 2021 : होली के इन टॉप 10 चमत्कारी उपायों से दूर हो सकता है आपका बुरे से बुरा समय
1. नाभि के पास में तिल का होना
शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति के पेट पर तिल का होना शुभ नहीं माना जाता। पेट पर तिल का होना व्यक्ति के दुर्भाग्य को दर्शाता है, परन्तु यदि तिल नाभि पर या नाभि के आसपास हो तो यह व्यक्ति को सफलता के साथ ही धनवान बनने के संकेत देता है।
2. पीठ पर तिल होना
जिन लोगों की पीठ पर तिल होता है, माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति रोमांटिक स्वभाव के होते हैं और इन्हें अपने जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। इनके पास इनकी जरुरत के हिसाब से पर्याप्त पैसा रहता है और पैसे की कमी के कारण इनका कोई भी कार्य नहीं रूकता है।
Also Read : मां लक्ष्मी की कृपा इन लोगों पर कभी नहीं होती, घर से चला जाता है सुख-चैन
3. भौंह के आसपास तिल होना
शास्त्रों में भौंह के आसपास तिल होना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की भौंह आसपास तिल होता है उनका दांपत्य जीवन काफी खुशहाल रहता है और इन्हें अपने परिवार का पूर्ण सहयोग मिलता है। साथ ही इनके जीवन में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं रहती है।
4. ठोड़ी पर तिल होना
शास्त्रों के अनुसार जिन लोगों की ठोड़ी पर तिल होता है उन्हें कभी धन की कमी महसूस नहीं होती है। इनकी लाइफ में हमेशा ही आय का साधन बना रहता है जिसकी वजह से इनका कोई भी कार्य पैसों के कारण नहीं रूकता।
5. आंखों के पास तिल होना
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की आंख के नीचे और नाक के आसपास तिल होता है वे कम बोलने वाले और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। इन्हें समझ पाना आसान नहीं होता है। ये लोग किस्मत से अधिक मेहनत पर विश्वास करते हैं और इन्हें जीवन में सफलता अपनी मेहनत से ही प्राप्त होती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS