शिव जी का निवास कब मंगलकारी होता है, जानें शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक करने की तिथियां

शिव जी का निवास कब मंगलकारी होता है, जानें शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक करने की तिथियां
X
देवों के देव महादेव संपूर्ण ब्रह्माण्ड में निरंतर घूमते रहते हैं। सृष्टि के सभी जीवों पर अपनी दया का भाव रखते हैं। महादेव जी कभी माता गौरी के साथ होते हैं तो कभी-कभी कैलाश पर विराजते हैं। ज्योतिषाचार्याओं की मानें तो लोगों को रुद्राभिषेक तभी करना चाहिए जब शिव जी का निवास मंगलकारी हो। तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अशोक दुआ जी के मतानुसार, महादेव भगवान शिव के मंगलकारी निवास के बारे में...

ये भी पढ़ें: Basant Panchami 2022: प्रकृति का अनुपम वरदान है बसंत पंचमी, एक क्लिक में जानें इस ऋतु की ये बातें

इन तिथियों में करें रुद्राभिषेक

  1. प्रत्येक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया और नवमी को शिव जी मां गौरी के साथ रहते हैं।
  2. महादेव जी प्रत्येक मास में कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, अष्टमी और अमावस्या को भी शिव जी मां गौरी के साथ रहते हैं।
  3. भगवान शिव प्रत्येक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और एकादशी को महादेव कैलाश पर वास करते हैं।
  4. भूतभावन भगवान शिव शुक्ल पक्ष की पंचमी और द्वादशी तिथि को भी कैलाश पर ही रहते हैं।
  5. भोले भंडारी कृष्ण पक्ष की पंचमी और द्वादशी को शिव जी नंदी पर सवार होकर पूरा विश्व भ्रमण करते हैं।
  6. शुक्ल पक्ष की षष्ठी और त्रयोदशी तिथि को भी शिव जी विश्व भ्रमण पर होते हैं।

रुद्राभिषेक के लिए इन तिथियों में महादेव का निवास मंगलकारी होता है। महादेव को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष के अनुसार ये सभी तिथियां शुभ और मंगलकारी होती हैं। इन तिथियों और शुभ मुहूर्त में किया गया रुद्राभिषेक सदैव मंगल और शुभ फलदायक होता है। इसीलिए महादेव को प्रसन्न कर उनका वरदान प्राप्त करने के लिए इन तिथियों में महादेव का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से अभीष्ट और शुभ फल प्राप्त होते हैं और आपका मंगल होता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story