Shukra Gochar 2022 : भौतिक सुखों के दाता शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, जानें किन लोगों की भरेंगे खाली झोली

Shukra Gochar 2022 : ज्योतिष शास्त्र की मानें तो शुक्रदेव बेहद ही शुभ ग्रह हैं। वहीं शुक्र ग्रह धन-वैभव, विलासिता और ऐश्वर्य के साधनों के कारक ग्रह हैं। ज्योतिष के मुताबिक, शुक्र ग्रह हाल ही में वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं और वे 11 नवंबर 2022 को इस राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं 13 नवंबर 2022 ग्रहों के सेनापति मंगलदेव भी वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। वहीं मंगल और शुक्र ग्रह का ये राशि परिवर्तन कई राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। शुक्रदेव के वृश्चिक राशि में प्रवेश करते ही कई राशि वालों के भाग्य के द्वार खुल सकते हैं और उन्हें बंपर लाभ की प्राप्ति हो सकती है तो आइए जानते हैं शुक्र ग्रह के इस राशि परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होने की संभावना है।
मेष
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है और कारोबार-नौकरी से आपको लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है।
कर्क
शुक्र ग्रह के इस गोचर से आपके भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी और आपके ऊपर मां लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी रहेगी।
सिंह
शुक्रदेव का यह गोचर आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा और आपके बिगड़े काम बनने की संभावना है।
तुला
वैसे तो शुक्र ग्रह की तुला राशि के जातकों पर विशेष कृपा बनी हुई है, लेकिन शुक्र ग्रह के वृश्चिक राशि में प्रवेश करते ही आपके भाग्य के ताले खुल सकते हैं और आय के नए स्तोत्र बन सकते हैं।
मकर
शुक्र ग्रह आपके भौतिक सुखों में वृद्धि करेंगे और साथ ही आपके कारोबार में भी लाभ के योग बनेंगे।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS