Shukra Gochar 2022 : मकर राशि में शुक्र का गोचर बढ़ा सकता है इनकी परेशानी

Shukra Gochar 2022 : मकर राशि में शुक्र का गोचर बढ़ा सकता है इनकी परेशानी
X
Shukra Gochar 2022 : ज्योतिष के अनुसार, दिसंबर मास में शुक्रदेव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं शुक्रदेव के मकर राशि में गोचर से कई राशि के जातकों को फायदा और कई राशि के जातकों को नुकसान हो सकता है।

Shukra Gochar 2022 : ज्योतिष के अनुसार, दिसंबर मास में शुक्रदेव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं शुक्रदेव के मकर राशि में गोचर से कई राशि के जातकों को फायदा और कई राशि के जातकों को नुकसान हो सकता है। ज्योतिष की मानें तो शुक्र ग्रह 05 दिसंबर 2022 को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं इसके बाद 29 दिसंबर 2022 को मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। तो आइए जानते हैं, शुक्र ग्रह के इस गोचर से किन राशि के जातकों को विशेष आर्थिक लाभ होने जा रहा है। वहीं किन राशि के जातकों का मुश्किल दौर शुरू हो सकता है।

मेष राशि

शुक्रदेव के मकर राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। ये लोग इस दौरान अच्छा पैसा कमा सकते हैं। काम के बावजूद इस दौरान आपको यात्राओं से भी लाभ हो सकता है। कारोबार के लिए यह आपको लाभ दिला सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को शुक्रदेव के इस गोचर से करियर में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मकर राशि में शुक्र देव के गोचर से आपके खर्च बढ़ सकते हैं। आर्थिक समय भी आपके लिए विपरित साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान समय आपके पक्ष में नहीं होगा। काम के दबाव के साथ-साथ मानसिक दबाव भी आपको झेलना पड़ सकता है।

कर्क राशि

गोचर के दौरान शुक्रदेव आपकी राशि के जातकों की कुंडली में सातवें भाव में विराजमान रहेंगे। इस गोचर से आप लोगों का प्रतिकूल समय शुरू हो सकता है। करियर-कारोबार और नौकरी में परेशानियों का समय शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी आपको हो सकती हैं। इसीलिए इस दौरान सेहत का विशेष ख्याल रखें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story