Shukra Gochar 2022 : शुक्र के उदय होते ही बजेंगी शहनाईयां, जानें साल 2022-23 में शादी-विवाह की डिटेल

Shukra Gochar 2022 : शुक्र के उदय होते ही बजेंगी शहनाईयां, जानें साल 2022-23 में शादी-विवाह की डिटेल
X
Shukra Gochar 2022 : शुक्र ग्रह आज 11 नवंबर 2022, दिन शुक्रवार को वृश्चिक में प्रवेश कर गए हैं। वे फिलहाल अस्त चल रहे हैं और 20 नवंबर 2022 को उदय हो जाएंगे। शुक्र ग्रह के उदय होते ही नवंबर और दिसंबर के महीने में 12 दिन शादी-विवाह किए जा सकेंगे। तथा इसी दौरान 16 दिसंबर 2022 से खरमास शुरू हो जाएगा।

Shukra Gochar 2022 : शुक्र ग्रह आज 11 नवंबर 2022, दिन शुक्रवार को वृश्चिक में प्रवेश कर गए हैं। वे फिलहाल अस्त चल रहे हैं और 20 नवंबर 2022 को उदय हो जाएंगे। शुक्र ग्रह के उदय होते ही नवंबर और दिसंबर के महीने में 12 दिन शादी-विवाह किए जा सकेंगे। तथा इसी दौरान 16 दिसंबर 2022 से खरमास शुरू हो जाएगा। जिसकी वजह से शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य एक मास के लिए बंद हो जाएंगे और 14 जनवरी 2023 को सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश करते ही शादी-विवाह का सीजन फिर से शुरू हो जाएगा।

वहीं ज्योतिष की मानें तो 20 नवंबर 2022 से शुरू होने वाले इस शादी के सीजन में आने वाले 12 मुहूर्त बहुत ही शुभ रहेंगे। वहीं 21 नवंबर 2022 से शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी और 14 दिसंबर 2022 तक शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य संपन्न किए जाएंगे। उसके बाद खरमास में एक महीने तक कोई भी शुभ कार्य नहीं होगा और फिर 15 जनवरी 2023 से मांगलिक कार्यों की शुरूआत होगी।

15 जनवरी 2023 से शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्यों के शुरू होने के बाद शादियों का यह सिलसिला 28 जून 2023 तक चलता रहेगा। इस दौरान खूब शहनाई बजेंगी और नवयुगल के जीवन में प्रेम और दांपत्य जीवन की बहार आएगी।

वहीं 28 जून को शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे और चातुर्मास की शुरूआत हो जाएगी। जिसके बाद साल 2023 तक में शादी-विवाह का यह सिलसिला नवंबर 2023 तक थम जाएगा। तथा 23 नवंबर 2023 से शादियों के सीजन का यह सिलसिला फिर से प्रारंभ हो जाएगा और 09 दिसंबर 2023 तक चलेगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story